फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Make the woman take off the jewelry after intoxicating

महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर उतरवाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 02:56 AM IST
विज्ञापन
Make the woman take off the jewelry after intoxicating
घरौंडा। शहर के भगवती चंद्र मेमोरियल अस्पताल में दवाई लेने के लिए आई महिला को नशीला पदार्थ सुधाकर उसके जेवर उतरवा लिए। पुलिस ने शिकायत पर एक महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूरी वारदात अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 14 की रहने वाली सुनीता ने पुलिस से शिकायत में बताया कि वह नवासी ज्योति (6) के साथ दवा लेने अस्पताल गई थी। वहां पर कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे सम्मोहित कर लुटेरों ने उसके गहने उतरवा लिए। जेवरों में सोने की चेन, अंगूठी और कान के टॉप्स शामिल हैं। जब उसे होश आया तब उसने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में पीड़ित सुनीता के पीछे लाल रंग की टी-शर्ट पहने युवक आता है और उसे बातों में उलझाकर रोकने की कोशिश करता है। वह उसे जवाब देकर अस्पताल के अंदर चली जाती है। उसे जाते देख एक महिला व पिंक टी-शर्ट पहने युवक उसे रोकने का प्रयास करते हैं लेकिन सुनीता अस्पताल में चली जाती है। पिंक टी-शर्ट पहने युवक लाल रंग का बैग निकालता है और उसके बाद सुनीता को एक बार अस्पताल से बाहर आने के लिए कहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता जैसे ही बाहर आती है तो उसे कोई पदार्थ सुंघा देते हैं। इसके बाद सुनीता उनके पीछे-पीछे जाती दिखाई देती है। साथ में नवासी ज्योति भी चल पड़ती है। अस्पताल के बाहर खड़े ऑटो के पीछे तीनों ने महिला के जेवर उतरवाए और मौके से फरार हो गए। विवेचना अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed