{"_id":"6851d7c5b33d7705a40b11e8","slug":"make-collective-efforts-to-improve-the-condition-of-cows-radhashri-karnal-news-c-18-knl1008-671871-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश की दशा सुधारने के सामूहिक प्रयास करें : राधाश्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश की दशा सुधारने के सामूहिक प्रयास करें : राधाश्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गोकर्ण गो सेवा संस्था की ओर से डिवाइन बैंक्वेट हॉल में आयोजित नरसी भात कथा के दूसरे दिन कथाव्यास राधाश्री ने कहा कि गोवंश की दशा सुधारने के लिए सामूहिक प्रयास करें। जब हम गाय को माता मानते हैं तो उसकी सेवा और सुरक्षा का फर्ज भी निभाना चाहिए।
कथा व्यास ने कहा कि कर्ण नगरी के लोगों का गऊ माता के प्रति प्रेम सराहनीय है। गोकर्ण गो सेवा संस्था चिकित्सालय का निर्माण करने जा रही है, इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी बचपन से गाय माता का दूध पीते हैं। गऊ माता सनातन में सर्वश्रेष्ठ है। अच्छी भावना से गो माता की सेवा करें तो आने वाली पीढियों का उदार हो जाएगा। अपने पितृों की सेवा करनी है तो गायों की सेवा करो। कलियुग में गाय पीडित, दुखी और असहाय है। वह कन्हैया को याद करती है और कहती है कि आप होते तो भूमंडल पर मेरी दशा ऐसी नहीं होती। राधाश्री ने कहा कि भगवान स्वयं नहीं आते वह किसी न किसी रूप में आते हैं। नारायण के पथ पर चलें तो जीवन सार्थक हो जाएगा।
इस अवसर पर प्रधान दिनेश गोकर्ण, विनय सिंगला, प्रवीण गोयल, रोहित गौकर्ण, महेश गोकर्ण, जितेंद्र सिंगला, सागर, कृष्ण, आशीष गुप्ता, मोहित गोयल, जिनेश जैन, अमन, प्रिंस बंसल, स्वर्णिम व अनुभव गोयल सहित गौकर्ण गऊ सेवा संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे।