{"_id":"665e69ddd416ba08d706b0f6","slug":"main-contest-between-bjp-and-congress-candidates-karnal-news-c-18-knl1008-403547-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच ही मुख्य मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच ही मुख्य मुकाबला
विज्ञापन
पूर्व सीएम मनोहर लाल, सीएम नायब सैनी की किस्मत का भी होगा फैसला
लोक सभा चुनाव में 19, विधान सभा उप चुनाव में नौ प्रत्याशी हैं मैदान में
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सभी दल अपनी जीत का दावा तो कर रहे हैं लेकिन मंगलवार को होने वाली मतगणना में भाजपा और कांग्रेस की मतदाताओं की कसौटी पर अग्नि परीक्षा होगी। सिर्फ करनाल ही नहीं पूरे राज्य की नजर करनाल के चुनाव परिणामों पर टिकी है। क्योंकि करनाल लोक सभा से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सैनी की सियासत का भी फैसला होना है। करनाल लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल, कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा, एनसीपी-इनेलो के मराठा वीरेंद्र वर्मा, बसपा के इंद्रजीत सिंह, जजपा के देवेंद्र कादियान, शिरोमणि अकाली दल (मान) के हरजीत सिंह, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के नितिन सहित कुल 19 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है।
वहीं करनाल विधान सभा उप चुनाव से मौजूदा मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी, कांग्रेस के प्रत्याशी तरलोचन सिंह, जजपा के राजिंद्र, राष्ट्रीय गरीब दल के तिलकराज सिंगला, राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी के रोहताश, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के सुरेश कुमार सहित कुल नौ प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है। मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच ही बताया जा रहा है।