{"_id":"65343a50b3e27530b30ab7b6","slug":"maid-absconds-from-home-with-jewelery-and-cash-worth-rs-22-lakh-karnal-news-c-18-knl1008-246754-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नौकरानी घर से 22 लाख के गहने और नकदी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नौकरानी घर से 22 लाख के गहने और नकदी लेकर फरार
विज्ञापन
एजेंसी के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर लगाई थी नौकरानी, चार दिन बाद ही की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-7 में नौकरानी ने घर से नकदी समेत करीब 22 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। महिला को दिल्ली की एक कंपनी के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण कर घर में लगाया गया था। महिला ने चार दिन बाद ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-सात निवासी रॉयल लूथरा ने घर में कामकाज के लिए नौकरानी रखने के लिए सोशल मीडिया पर पंजीकरण किया था। मेड सर्विस डॉट कॉम पर आवेदन करने के बाद चार-पांच एजेंसियों के फोन आए। बाद में सिद्धि मेड ब्यूरो एजेंसी से नौकरानी रखने के लिए बात हुई। एजेंसी की ओर से कानूनी दस्तावेज भी दिखाए गए थे। एजेंसी की ओर से बताया गया था कि वह देश में घरेलू नौकरानी उपलब्ध कराता है। नौकरानी की हर तरह की जिम्मेदारी एजेंसी की होगी। पीड़ित ने बताया कि एजेंसी की तरफ से नौकरानी का आधार कार्ड व फोटो व्हाट्सएप की गई थी। सहमति होने के बाद पीड़ित की पत्नी गरिमा ग्रोवर ने सिद्धि मेड को ब्यूरो पंजीकरण के साथ एक समझौता 13 अक्टूबर को तैयार करा लिया। जिसके बाद एजेंसी का कमीशन 10 हजार रुपए और नौकरानी का वेतन सात हजार रुपये प्रतिमाह तय किया गया। नौकरानी 16 अक्तूबर को काम पर आ गई।
नहाने के दौरान नौकरानी ने माल उड़ाया
रॉयल लूथरा ने बताया है कि वह अपनी पत्नी के साथ पहली मंजिल पर रहता है, जबकि उसके माता-पिता प्रथम तल पर रहते हैं। 20 अक्टूबर को उसकी माता सुबह नौ बजे के आसपास नहाने गईं थी और पिता दूसरे शौचालय में नहाने चले गए। इसी दौरान नौकरानी अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपए की नकदी, चार हीरे के कड़े, चार सोने के कड़े, दो चेन, एक मंगलसूत्र, एक सोना और हीरे का पेंडेंट समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन
- परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला की तलाश में टीम लगी है। उसे गिरफ्तार कर जल्द वारदात का खुलासा होगा।
- सलिन्द्र कुमार एसएचओ सेक्टर-32,33