फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mahatma Phule Chowk's statue site damaged

Karnal News: महात्मा फुले चौक का प्रतिमा स्थल क्षतिग्रस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Phule Chowk's statue site damaged
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। हांसी चौक के पास महात्मा ज्योतिबा फुले चौक पर प्रस्तावित प्रतिमा स्थली का चबूतरा क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पर किसी वाहन की टक्कर लगी है या शरारती तत्वों ने इसे तोड़ा है, यह जांच का विषय है। नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत यहां पर महात्मा फुले की प्रतिमा लगनी थी। प्रतिमा लगाने की मांग करने वालों का आरोप है कि प्रशासन और नगरनिगम ने चौक पर प्रतिमा का चबूतरा बनाने में बेहतर सामग्री का उपयोग नहीं किया हैं। इससे पहले भी एक बस ने टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया था।


पिछले काफी समय से करनाल में सैनी समाज के साथ पिछड़ा वर्ग एवं सर्व समाज के लोग हांसी चौक पर प्रतिमा लगाने की मांग कर रहे थे। यहां पर चौक पहले भी बनाया गया लेकिन पहले भी एक वाहन ने चबूतरे को तोड़ दिया था। खाली प्रतिमा स्थल लंबे समय से महात्मा फुले की प्रतिमा का इंतजार कर रहा था। अब समाज द्वारा प्रतिमा का निर्माण करवाया गया है। राष्ट्रीय सैनी सभा के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष रमेश सैनी का कहना है कि प्लेटफार्म निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर घटिया ईंटें सीमेंट का प्रयोग किया गया। इसके अलावा सुरक्षा के नजरिए से इसका सही निर्माण नहीं किया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से महात्मा फुले की प्रतिमा स्थली को बनवाने की मांग की हैं। उन्होंने बताया कि सर्व समाज और सैनी समाज यहां पर प्रतिमा स्थली के निर्माण को लेकर तैयारी कर रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed