{"_id":"696e9b7ec0d1a4bedc0b2124","slug":"maharana-prataps-death-anniversary-celebrated-in-gharaunda-karnal-news-c-18-knl1018-827922-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: घरौंडा में मनाई महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: घरौंडा में मनाई महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि
Tue, 20 Jan 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में शुक्रवार को महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई गई। इसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के पदाधिकारियों ने की जबकि मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष हैप्पी गुप्ता रहे। हैप्पी गुप्ता ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। उनके आदर्श आज की युवा पीढ़ी को देश और समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा देते हैं। पप्पू नम्बरदार, जयपाल राणा, मनीष गुप्ता, यतिन आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन