फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mahant Prahlad Giri's 41 day fire penance completed

Karnal News: महंत प्रह्लाद गिरी की 41 दिवसीय अग्नी तपस्या पूर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Mahant Prahlad Giri's 41 day fire penance completed
श्री संतचंडी महायज्ञ में दी गई पूर्णाहूति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बाबा मस्त गिरी अखाड़े में महंत श्री प्रह्लाद गिरी महाराज तपती गर्मी के बीच आग की लपटों के बीच पिछले 41 दिनों से पांच धुणी अग्नी तपस्या कर रहे थे। रविवार सुबह महंत प्रह्लाद गिरी ने अग्नी तपस्या और श्री संतचंडी महायज्ञ में पूर्णाहूति डालकर विश्राम दिया गया। रविवार सुबह जब महंत प्रह्लाद गिरी महाराज पंच धुणी में बैठे तो श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और फूलों और नोटो के हार डालकर उनका स्वागत किया।
श्रीसतचंडी महायज्ञ में आहुतियों के बाद आरती और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर महंत प्रह्लाद गिरी महाराज ने कहा कि ये अग्नी परीक्षा विश्व कल्याण के लिए, गर्भ में मारी जाने वाली बेटियों को बचाने के लिए, दिन प्रतिदिन बढ़ रही महागर्मी के लिए की गई।
विज्ञापन

गंगा दशहरे के अवसर पर पानी की छबील

बाबा मस्त गिरी अखाड़े में भंडारे के साथ साथ गंगा दशहरे के अवसर पर महंत पह्लाद गिरी महाराज ने पांच ड्रम मीठे और ठंडे जल के बनवाए और श्रद्धालुओं को पिलाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed