{"_id":"5f25c6f58ebc3e9f715816c7","slug":"madhuban-acadamy-and-28-other-corona-positive-one-die-karnal-news-knl394019127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुबन पुलिस अकादमी के चार कांस्टेबल सहित जिले में 29 कोरोना के पॉजिटिव केस, सेक्टर 13 निवासी एक महिला की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुबन पुलिस अकादमी के चार कांस्टेबल सहित जिले में 29 कोरोना के पॉजिटिव केस, सेक्टर 13 निवासी एक महिला की हुई मौत
विज्ञापन
जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 29 केस आए हैं। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव सेक्टर-13 निवासी एक 44 वर्षीय महिला की मौत हो गयी है, जिसका इलाज मोहाली के एक अस्पताल में चल रहा था। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 11 पर पहुंच गया है।
करनाल में पुलिस कर्मियों में संक्रमण की चेन बढ़ती जा रही है। अब मधुबन पुलिस अकादमी में शनिवार को 4 कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं घरौंडा ब्लॉक में 7 केस सामने आए हैं। इनमें तीन घरौंडा की नसीब विहार कॉलोनी के हैं। 4 कोहंड गांव के हैं। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 30973 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जबकि इनमें से 29516 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 1086 मामले पाजिटिव हैं, जिनमें से 11 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 326 एक्टिव हैं तथा 749 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। जिले में शनिवार को कुल 29 केस पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें 7 केस एंटीजेन टेस्ट से तथा 22 केस आरटी पीसीआर से पाए गए हैं। इसमें सेक्टर 7 में तीन केस, राजीवपुरम में तीन केस, सेक्टर 32 में तीन केस, सुभाष कॉलोनी में एक केस, वसंत विहार में एक केस, सेक्टर 8 में एक केस, सीता माई में एक केस, जिला जेल में एक केस, गढ़ी खजूर में एक केस, रामनगर में एक केस, सेक्टर 13 में एक केस, व खत्री मोहल्ला में एक केस कोरोना पॉजिटिव का पाया गया है।
मास्क नहीं लगाया तो 500 रुपये का कटेगा चालान
डीसी ने कहा कि लोग जरूरी कार्य के लिए ही बाहर निकलें और मास्क का प्रयोग जरूर करें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और अपने आपको निरंतर सैनिटाइज करते रहें। उन्होंने कहा कि बिना मास्क के बाहर पकड़े जाने पर 500 रुपये का चालान किया जाएगा। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि उनके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति मिले जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री बाहर की है तो इसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि उसके स्वास्थ्य की जांच की जा सके।