{"_id":"689b8a7e81870355f602224d","slug":"made-aware-about-prime-minister-jan-arogya-yojana-karnal-news-c-246-1-sknl1023-142205-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में किया जागरूक
Wed, 13 Aug 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज की एनसीसी कैडेट ने रैली निकाल कर लोगों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में जागरूक किया। कैडेट्स ने घर-घर जाकर पैंफलेट बांटकर उन्हें इस योजना से अवगत भी कराया।
कार्यक्रम 14 हरियाणा बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल जरनैल सिंह और एडम ऑफिसर कर्नल जितेंद्र दहिया के दिशा निर्देश में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र कौर ने की। रैली डीएवी कॉलेज के मुख्य गेट से शुरू हुई, जो प्यारा सिंह चौक, मेला सिंह चौक, संतपुरा गुरुद्वारा, संत निरंकारी भवन से होती हुई कॉलेज परिसर में संपन्न हुई।
एनसीसी इंचार्ज मेजर गीता शर्मा ने कैडेट्स को बताया कि प्रधानमंत्री आरोग्य योजना का मुख्य उद्देश्य देशवासियों को स्वस्थ नागरिक बनाना है। जो व्यक्ति वित्तीय समस्या के कारण व अन्य परिस्थितियों की वजह से अपना इलाज नहीं करवा पाता, उसके लिए यह योजना एक वरदान है।
विज्ञापन
इस योजना के तहत करोड़ों भारतीयों के स्वास्थ्य की रक्षा सरकार द्वारा की जा रही है। उन्होंने कैडेट्स को बताया कि निरोग शरीर ही व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत और पूंजी है। यदि हम तन और मन दोनों से स्वस्थ हैं, तभी हम जीवन की तमाम कठिनाइयों को पार करते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं।
साथ ही समाज और देश के लिए कल्याणकारी कार्य कर सकते हैं। अतः हमें आरोग्यता की अमूल्य निधि को संभाल कर रखना चाहिए तथा सरकार द्वारा इस दिशा में चलाई गई हर मुहिम को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए ताकि सभी देशवासी स्वस्थ रहें। इस योजना के तहत शारीरिक आपदा आने पर पांच लाख तक का कवर दिया जाता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सूबेदार मेजर जसवंत सिंह ने योगदान दिया।