फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   M manoharlal digial map

गुरुग्राम से सीएम लॉंच करेंगे लाल डोरा मुक्त गांव सिरसी का डिजिटल मैप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
M manoharlal digial map
लाल डोरा मुक्त गांव सिरसी का पहला डिजिटल मैप आज से लोगों को देखने के लिए मिलेगा, जिसे सीएम मनोहर लाल गुरुग्राम में होने वाले सुशासन दिवस के राज्यस्तरीय आयोजन से जारी करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिला स्तरीय आयोजन कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित होगा। वहीं असंध, इंद्री और घरौंडा में उपमंडल स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुबह 10 बजे शुरू होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। वहीं मेयर रेणू बाला गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम के बाद सांसद लघु सचिवालय में राजस्व विभाग के नव निर्मित आधुनिक रिकॉर्ड रूम का उद्घाटन भी करेंगे।
विज्ञापन

स्क्रीन से देखा जाएगा सीएम का कार्यक्रम
जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्क्रीन के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का दर्शक लाइव टेलिकास्ट देखेंगे। गुरुग्राम में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम सुशासन दिवस पर अपने विचार रखेंगे। इसके साथ ही 22 जिलों की वेबसाइट, सरल पोर्टल की अतिरिक्त सेवाएं, लोकायुक्त पोर्टल, लाल डोरा मुक्त गांव सिरसी का डिजिटल मैप व 91 तहसीलों के वेब हैलरिस का शुभारंभ भी इसी कार्यक्रम में करेंगे।
विज्ञापन

गांव सिरसी में पायलट प्रोजेक्ट पर है परियोजना
करनाल जिला के गांव सिरसी में लाल डोरे मुक्त परियोजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया गया है। इस प्रोजेक्ट के आने से पहले मलकीयत का कोई निश्चित प्रूफ ना होने की वजह से लाल डोरे के अंदर रहने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानियां उठानी पड़ती थीं। अब इनसे इन्हें निजात मिलेगी, क्योंकि डिजिटल फॉर्म से ड्रोन द्वारा की गई फोटोग्राफी में प्रॉपर्टी को जो गांव के लाल डोरे के अंदर है और आबादी में है, उनको एक यूनीक प्रॉपर्टी आईडी मिल जाएगी। सरकार के कदम से प्रदेश की साढ़े 6 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशासन दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। -विनय प्रताप सिंह, डीसी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed