Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Even milk and curd were unavailable; online delivery was also suspended.

Karnal News: दूध-दही तक नहीं मिला, ऑनलाइन डिलीवरी भी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Even milk and curd were unavailable; online delivery was also suspended.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के लिए शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए प्रतिबंधों का असर लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ा। वीरवार को शहर में कार्यक्रम स्थल के आसपास के इलाके में खाने-पीने की दुकानें, ढाबे और बाजार बंद रहे। ऑनलाइन खाद्य सामग्री और किराने की डिलीवरी भी नहीं हो सकी। न ऑनलाइन सामान मंगवाने का विकल्प उपलब्ध रहा और न ही लोग दुकानों तक पहुंच सके। लोगों को दूध, दही और अन्य जरूरी सामान तक नहीं मिल पाया।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा के मद्देनजर रास्तों पर नाके लगाए गए थे। कई मार्ग बंद होने और आवाजाही पर प्रतिबंध के कारण खुले हुए प्रतिष्ठानों तक भी लोगों की पहुंच नहीं बन सकी। सेक्टर-13 निवासी अजीत ने बताया कि वीरवार को घर बैठे सामान मंगवाने की सुविधा भी उपलब्ध नहीं रही। दूध-दही जैसी रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता प्रभावित हुई।
विज्ञापन

बसंत विहार निवासी वीरेंद्र ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के चलते शहर के ढाबे और खाने-पीने के प्रतिष्ठान भी बंद रहे। कुछ दुकानें खुली होने के बावजूद वहां तक पहुंचने के लिए रास्तों पर लगे नाकों और प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में भी खत्म हुआ खाना, आधे छात्रों को लौटना पड़ा
ढाबे और भोजनालय बंद रहने से मेडिकल कॉलेज में मरीजों और तीमारदारों को भोजन के लिए मेडिकल कॉलेज की कैंटीन का रुख करना पड़ा। यहां भी भीड़ बढ़ने से छात्रों के लिए तैयार खाना कम पड़ गया। मेडिकल कॉलेज के छात्र रोहित ने बताया कि दोपहर 2 बजे वह भोजन के लिए कैंटीन पहुंचे तो न लंच मिला और न ही स्नैक्स। करीब आधे छात्रों को वापस लौटना पड़ा। छात्रों ने चिप्स आदि खाकर काम चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed