Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six routes sealed... people wandered all day; not even allowed to pass on foot.

Karnal News: छह मार्ग सील... दिनभर भटके लोग, पैदल भी नहीं जाने दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Six routes sealed... people wandered all day; not even allowed to pass on foot.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा के दौरान सुबह कुंजपुरा रोड पर लगे बैरीगेट्स के पास परे
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के चलते शहर के छह प्रमुख मार्गों को बंद करने का असर दोपहर तक आवागमन पर रहा। एनडीआरआई चौक, आंबेडकर चौक, महात्मा गांधी चौक, माल रोड, आईटीआई चौक और निर्मल कुटिया चौक पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। रोजमर्रा के काम से निकले लोगों को रास्ते बदलने पड़े। कई जगह लोग पुलिसकर्मियों से उलझते नजर आए तो कहीं पुलिस को हाथ जोड़कर लोगों को समझाना पड़ा। पैदल चलने वालों के लिए भी अपने गंतव्य तक पहुंचना आसान नहीं रहा। न्यायपुरी, शक्ति कॉलोनी और सुभाष कॉलोनी के लोगों को पुराना बस स्टैंड, कमेटी चौक और पुरानी सब्जी मंडी से होते हुए सेक्टर-13/14 जीटी रोड की ओर जाना पड़ा। सेक्टर-6 और 7 के निवासियों को भी सेक्टर-13/14 कट से पुरानी सब्जी मंडी, पुराना बस स्टैंड, दयाल सिंह कॉलेज और विर्क अस्पताल के रास्ते निकलने की व्यवस्था दी गई थी। इन वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। ब्यूरो




सेक्टर-12 में लोगों ने झेली परेशानी



पवन ने बताया कि उसकी कोर्ट में तारीख है। उसके मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज होने हैं लेकिन पुलिस ने रास्ता बंद किया हुआ है। समय पर नहीं पहुंचा तो मामले में परेशानी हो सकती है। एक महिला ने बताया कि उसे मॉडल टाउन में जाना है। साथ में छोटा बच्चा है, उसे जाने नहीं दिया जा रहा। थोड़ी दूरी पर घर है। अब घंटों इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती का कहना है कि उसे ऑफिस जाना है। रोड के उस पार ऑफिस है लेकिन जाने नहीं दे रहे। नौकरी करती हूं, अगर समय पर न गई तो सैलरी काट लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed