फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   M assured the mayor and councilors disregarded

सीएम के आश्वासन पर मानीं मेयर और पार्षद

Fri, 20 Dec 2013 10:06 PM IST
करनाल
करनाल Updated Fri, 20 Dec 2013 10:06 PM IST
विज्ञापन
M assured the mayor and councilors disregarded
करनाल में नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता और उनके पक्ष के पार्षदों का धरना चार दिन के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।
विज्ञापन


विकास नहीं होने के मामले में मेयर गुप्ता अपने समर्थक पार्षदों सहित निगम कार्यालय के सामने चार दिन से धरने पर बैठीं थीं। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने मेयर और पार्षदों की शुक्रवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बात कराई।

मुख्यमंत्री ने पहले थोड़ा नाराजगी जताई लेकिन बाद उन्होंने पार्षदों का पक्ष सुनने के बाद कहा कि वे लोग आपस में तालमेल बनाकर विकास के कार्यों को गति दें। सुनवाई नहीं करने वाले और भ्रष्ट अधिकारियों के नाम लिखकर उन्हें भेज दें। कोई भी दिक्कत हो तो उन्हें लिखित में भेजें या फिर उनसे मिलकर बात करें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन पर मेयर रेनू बाला गुप्ता और सीनियर डिप्टी मेयर समेत तमाम दसों पार्षदों ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। इन लोगों ने शहर के विकास के मामलों में हुए विरोध में सहयोग करने पर सांसद डॉ. अरविंद शर्मा और शहर के लोगों का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर रेनू बाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, पार्षद बलविंदर सिंह, राकेश कुमार उर्फ भाग सिंह, सुजाता अरोड़ा, विनोद तितोरिया, कमलेश लाठर व मोहित कंबोज समेत दस पार्षद शुक्रवार को सांसद के नेतृत्व में सीएम के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे।

वे लोग सुबह करीब सवा नौ बजे सीएम आवास पर पहुंचे। करीब आधे घंटे तक उन लोगों ने मुख्यमंत्री से शहर के नगर निगम से जुडे़ तमाम मुद्दोें पर विस्तार से चर्चा की। सीएम आवास पर दो बार चाय की चुस्कियां लेने के साथ पार्षदों ने जहां अपना पूरा पक्ष रखा, वहीं, सीएम ने साफ कहा कि मन में वे लोग कतई भी कुंठा नहीं पालें। उन्हें बताएं ताकि समय पर ठीक काम हो सके।


उन्होंने कहा कि हाउस के पास पावर होती है। इसके बावजूद कोई दिक्कत आएगी तो हल की जाएगी। इससे पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने पार्षदों के पक्ष को मजबूत करने के साथ सीएम के सामने उनकी जबरदस्त वकालत की। सीएम से पूरा सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद वे लोग करनाल लौटे।

नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता और अन्य पार्षदों ने कहा कि वे लोग अब नए सिरे से लोगों के पक्ष में और शहर के विकास के लिए काम करना प्रारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed