फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Luxury bus collides with container parked on highway, driver dies, eight people injured

Karnal News: हाईवे पर खड़े कंटेनर से टकराई लग्जरी बस, चालक की मौत, आठ लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
Luxury bus collides with container parked on highway, driver dies, eight people injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नेशनल हाईवे पर वीरवार सुबह पांच बजे गांव उचानी के पास लग्जरी एसी बस की सड़क के बीच खड़े कंटेनर से टक्कर हो गई जिससे पंजाब के रूपनगर निवासी बस चालक दया सिंह की मौत हो गई। वहीं परिचालक राजन निवासी चंडीगढ़ सहित आठ यात्री घायल हो गए जिनमें हिमाचल के भी शामिल हैं। इस हादसे में बस का आगे का हिस्सा कंटेनर के अंदर घुस गया।
जिस कारण यात्रियों को बस से बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला और चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बस के शीशे तोड़े और यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। बस परिचालक राजन की शिकायत पर पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ लापरवाही सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। कंटेनर चालक हादसे के बाद भाग गया। परिचालक ने सदर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सुबह न्यूगो कंपनी की लग्जरी इलेक्ट्रिक बस गुरुग्राम से चंडीगढ़ जा रही थी। जब बस करनाल के गांव उचानी के सामने पहुंची तो हाइवे की बीच वाली लेन पर एक कंटेनर खड़ा था। अंबाला की तरफ से आने वाले वाहनों की लाइट लगने के कारण चालक को सड़क के बीच खड़ा कंटेनर नहीं दिखा। तेज रफ्तार बस कंटेनर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक का शव बस के अंदर बुरी तरह फंस गया था। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से बस को कंटेनर से दूर हटाकर शव को निकाला। वहीं सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

घायल पंकज खन्ना ने बताया कि जब बस की कंटेनर से टक्कर हुई सभी यात्री गहरी नींद में थे। हादसे के बाद बस का अगला हिस्सा कंटेनर के अंदर धंस जाने से बस से उतरने की खिड़की भी कंटेनर में फंसी रही। यात्रियों को निकलने के लिए जगह नहीं मिली तो चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और इमरजेंसी खिड़की व बस के साइड के शीशे तोड़कर बाहर निकाला। परिचालक ने बताया कि हादसे के दौरान एक कंटेनर हाईवे के बीचोंबीच बिना रिफ्लेक्टर और इंडिकेशन के खड़ा था। जैसे ही बस उस जगह पहुंची, वह सीधे उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर सड़क किनारे रेलिंग में टकरा गया। इससे बस का अगला हिस्सा ध्वस्त हो गया और ट्रक का पिछला हिस्सा अंदर की तरफ धंस गया। ड्राइवर सीट पर बैठा दयासिंह बस में ही फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कंडक्टर की टांगें दब गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed