{"_id":"93fdfab29d6ff41fa51640572684df19","slug":"ls-election-campain-to-kicks-off-from-gohana-rally-says-depender-hooda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहाना रैली से शुरू होगी लोकसभा चुनाव की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना रैली से शुरू होगी लोकसभा चुनाव की तैयारी
करनाल
Updated Thu, 07 Nov 2013 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस नवंबर को कांग्रेस की गोहाना रैली से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी की शुरूआत होगी। ऐसा कहना है रोहतक से कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा का।
उन्होंने कहा कि पिछले साढे़ आठ साल में हरियाणा में रिकार्ड विकास हुआ है। वह बुधवार को ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नरवाल के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ताकत के सामने कमजोर पड़ने पर विभिन्न पार्टियों महागठबंधन की बात कर रही हैं, लेकिन असली गठबंधन विकास और लोगों से होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विकास करवाया है और लोग उसके साथ हैं।
उन्होंने कहा कि 10 नवंबर को गोहाना में होने वाली शक्ति रैली पर पूरे प्रदेश के लोगों मे उत्साह है। यह रैली ऐतिहासिक होगी। विकास कार्यों का जिक्र करते दीपेंद्र ने कहा वर्ष 2007 से लेकर 2012 तक हरियाणा में विकास हुआ है।
विज्ञापन
विकास के बारे में रघुराजन की रिपोर्ट के मुताबिक भी तमाम क्षेत्रों में देश के तीन पहले राज्यों में हरियाणा का नाम शामिल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मूल्यों पर आधारित राजनीति करती है।
‘ रैली में आएंगे सैलजा और बीरेंद्र’
केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह के गोहाना रैली में शामिल होने के बार में पूछे गए सवाल पर दीपेंद्र ने कहा कि ये दोनों रैली में शिरकत करेंगे।
वहीं, मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर किसानों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर बदतमीजी आरोप पर दीपेंद्र ने कहा यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
प्रेस रूम तक आने में करनी पड़ी मशक्कत
इस मौके पर खास बात यह रही कि नरवाल के आवास पर कुछ नेताओं के चेहरा दिखाने की होड़ में अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद डा. अरविंद शर्मा और विधायक सुमिता सिंह को प्रेस रूम तक जाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इससे पहले सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोंधित करते उन्होंने लोगों से अपील की कि ने गोहाना पहुंच कर अपनी शक्ति और ताकत का सबूत दें।
इस अवसर पर विधायक सुमिता सिंह ने अपने संबोधन में करनाल में हुए विकास कार्यों की गिनती कराई।
जिला बार सदस्यों से हुए रूबरू
इस मौके पर दीपेंद्र जिला बार कांपलेक्स में बार सदस्यों से भी रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंगल पर यान भेजने से भारत की बेटी कल्पना चावला की याद आना स्वाभाविक है।
उन्होंने कहा कि करनाल में कल्पना चावला के नाम से एक हजार करोड़ की लागत से बनाया जाने वाला मेडिकल कॉलेज चंडीगढ़ पीजीआई से भी बेहतर होगा। इसके साथ ही कहा कि करनाल और जींद को एनसीआर में शामिल करने का लगभग काम पूरा हो चुका है।
बस घोषणा होना बाकी है। उन्होंने बताया कि एनसीआर कमेटी की बैठक इसी महीने होने की उम्मीद है वकीलों के चैंबर्स के लिए जगह और ग्रांट देने के बारे में उन्होंने कहा कि सांसद अरविंद शर्मा और विधायक सुमिता सिंह के साथ मिलकर वह मुख्यमंत्री के समक्ष इस बारे में बात करेंगे।