फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lord Vishnu will awaken from his four-month yogic sleep.

Karnal News: चार महीने की योगनिंद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु

Sat, 25 Oct 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 25 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Lord Vishnu will awaken from his four-month yogic sleep.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी (1 नवंबर) को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित षष्ठी बल्लभ के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निंद्रा से जागते हैं। इस दिन से शुभ व मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। कहा जाता है कि इस व्रत को करने से पापों से मुक्ति मिलती है और व्यक्ति सभी सुखों को भोगकर अंत में मुक्ति पाता है। इसी दिन सभी मंदिरों में तुलसी शालीग्राम विवाह होंगे।

गाजे बाजे के साथ बरात निकाली जाएगी, वधू पक्ष की ओर से बरात का स्वागत होगा। फेरो के साथ तुलसी को विदाई दी जाएगी। पंडित षष्ठी बल्लभ के अनुसार कार्तिक शुक्ल द्वादशी की शुरुआत 2 नवंबर को सुबह 07 बजकर 31 मिनट से होगी और इसका समापन 3 नवंबर को सुबह 05 बजकर 07 मिनट पर होगा। इसलिए तुलसी विवाह 2 नवंबर को ही होगा। देवउठनी एकादशी से विवाह व गृह प्रवेश के लिए अबूझ मुहूर्त शुरू हो जाते हैं। नवंबर और दिसंबर माह में कई शुभ तिथि हैं।
विज्ञापन

नवंबर के प्रमुख विवाह मुहूर्त- 2, 3, 6, 8, 12, 13, 21 से 25 नवंबर तक।
दिसंबर- 4, 5 और 6 दिसंबर को विवाह, गृह प्रवेश या नए कार्यालय का शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed