{"_id":"66dcf439371bbb69b002c127","slug":"looted-six-lakh-rupees-from-employee-at-gunpoint-karnal-news-c-18-1-knl1006-469968-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पिस्तौल दिखाकर कर्मचारी से छह लाख रुपए लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पिस्तौल दिखाकर कर्मचारी से छह लाख रुपए लूटे
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जीटी रोड पर कुटेल पुल के समीप एक कंबल फैक्ट्री में कार्य करने वाले कर्मचारी को पिस्तौल दिखाकर बाइक सवार दो बदमाश छह लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही घरौंडा डीएसपी व मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पानीपत की कंबल फैक्ट्री के कर्मचारी सतपाल ने बताया कि वह फैक्ट्री की करीब छह लाख रुपए की पेमेंट लेने के लिए कार में सवार होकर करनाल आया था। यहां उसने रुपये ले लिए। इसके बाद जब वह रुपये लेकर पानीपत जा रहा था तो कुटेल पुल के समीप अपाचे बाइक पर सवार होकर दो बदमाश उसके पास आए और उसकी कार के आगे बाइक अड़ा दी। इसके बाद उसे हथियार दिखाए और कार से उतार कर छह लाख रुपए लेकर फरार हो गए।
बदमाश जाते हुए उसका मोबाइल फोन भी ले गए।
मधुबन थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि कर्मचारी के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की जांच की जा रही है। सीआईए के टीम भी जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।