{"_id":"5d59b32f8ebc3e89d97cccfe","slug":"loot-karnal-news-knl2662644","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़तियों से मिले एसपी और भाजपा जिलाध्यक्ष, मंडी में राइडर किया तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़तियों से मिले एसपी और भाजपा जिलाध्यक्ष, मंडी में राइडर किया तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान में हुई 4.10 लाख रुपये की लूट के बाद डरे आढ़तियों से मिलने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद के साथ-साथ एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया रविवार को मंडी में पहुंचे। उन्होंने आढ़तियों के साथ बैठक की और कहा कि उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है। जिन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने आढ़तियों की सुरक्षा को देखकर एक राइडर की अनाज मंडी में स्थायी ड्यूटी लगा दी है। सीजन में पीसीआर निरंतर अनाज मंडी में गश्त करेगी। एसपी ने आढ़तियों से अपील की है कि वह सभी दुकानों के बाहर एचडी सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। हो सके तो सेंसर वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। वहीं मार्केट कमेटी द्वारा मुख्य गेटों पर जो कैमरे लगाए हैं वह बंद रहते हैं। आढ़ती ने बताया कि बदमाश यूपी की भाषा बोल रहे थे।
ये था मामला
शनिवार दोपहर तीन बजे तीन बदमाशों ने नई अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान नंबर 528 में 4.10 लाख रुपये लूटे थे। इससे पहले करीब एक बजे से तीन बजे तक उनमें से दो बदमाश दुकान के बाहर तख्त पर बैठे थे। आढ़ती व मुनीम ने कई बार उनसे पूछा कि वह यहां क्यूं बैठे हैं, उन्होंने कहा कि वह किसी का इंतजार कर रहे हैं और बाहर बारिश आ रही है इसलिए यहां बैठे हैं। इतना ही नहीं उन बदमाशों ने दुकान के अंदर जाकर दो बार पानी भी पीया। इसके बाद जब आढ़ती ओमप्रकाश का बेटा सुरेंद्र रुपये लेकर दुकान में आया और वह रुपये दुकान में रखकर चला गया तो उन बदमाशों ने मुनीम अरुण पर पिस्तौल तान ली और 4.10 लाख रुपये लूट लिए। उस दौरान दूसरा मुनीम गौरव दुकान पर नहीं था।
रात को सो नहीं पाया, बार-बार बदमाशों का चेहरा आया सामने
जुंडला गेट निवासी मुनीम अरुण ने बताया कि वह पूरी रात सो नहीं पाया। वह डरा हुआ है। रात को जब भी वह सोने के लिए आंखें बंद करता तो उन बदमाशों के चेहरे उसके आंखों के सामने आ जाता और वह दृश्य उसे दिखाई देता। जब उसके घर वालों को इस वारदात के बारे में पता चला तो वे भी डरे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि बदमाशों ने गोली नहीं चलाई। नहीं तो बदमाश उसे भी मार सकते थे। अरुण ने बताया कि बदमाश उसे और बुजुर्ग आढ़ती ओमप्रकाश को कमरे में बंद कर फरार हो गए थे लेकिन वह कमरे का लॉक नहीं लगा पाए। वह शीशे का गेट था। उस समय आढ़ती ओमप्रकाश खाना खा रहे थे।
विज्ञापन
..................
सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों की कराई शिनाख्त
अनाज मंडी में दुकान नंबर 515 में लगे सीसीटीवी कैमरे में प्लेटिना बाइक पर जो तीन युवक कैद हुए हैं वह फुटेज दिखाकर पुलिस ने मुनीम से शिनाख्त कराई की बाइक पर तीनों युवक वहीं बदमाश हैं जिन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मुनीम ने तीनों को पहचान लिया है।
...................
शस्त्र लाइसेंस की रखी आढ़तियों ने मांग
राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान विनोद गोयल, न्यू पंचायत अनाज मंडी के प्रधान बेअंत सिंह उर्फ बब्बू व बिलिंग कम पेमेंट एजेंट राजिंद्र अहेजा, आढ़ती कृष्ण, जयपाल, राजेश गर्ग ने एसपी के सामने आर्म लाइसेंस की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि नई अनाज मंडी में करीब 500 आढ़ती हैं और लाखों रुपये का लेनदेन करते हैं। अनाज मंडी के मुख्य गेटों पर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। इससे अलग भी मंडी में कई अवैध गेट हैं। मार्केट कमेटी के सीसीटीवी कैमरे बंद रहते हैं।