फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   loot

दो घंटे रैकी के दौरान दो बार पिया पानी, मुनीम को पिस्तौल दिखाकर लूटे 4.10 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
loot
20 दिन बीतने के बाद शनिवार दोपहर एक बजे एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात करने वाले आरोपियों का खुलासा किया ही था कि दो घंटे बाद तीन बजे बाइक सवार तीनों बदमाशों ने नई अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान नंबर 528 में घुसकर मुनीम से गन प्वाइंट पर 4.10 लाख रुपये लूट लिए। इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि बदमाश दो घंटे से दुकान के बाहर तख्त पर बैठे रैकी कर रहे थे। जब उन्हें पता चला कि दुकान में रुपये आ गए हैं, उन्होंने तुरंत पिस्तौल निकालकर वारदात को अंजाम दे दिया और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। दुकान नंबर 515 में लगे सीसीटीवी कैमरे में प्लेटिना बाइक पर सवार होकर फरार होते तीनों आरोपी कैद हो चुके हैं। डीएसपी करनाल राजीव व हेड क्वार्टर वीरेंद्र सैनी, एसएचओ सिटी व सीआईए की टीमों ने मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन

बोले, किसी का इंतजार कर रहे हैं
आढ़ती ओमप्रकाश के बेटे कृष्ण ने बताया कि दोपहर को उसके पिता ओमप्रकाश, मुनीम अरुण व गौरव दुकान पर थे। दोपहर करीब एक बजे उनकी दुकान के बाहर रखे तख्त पर दो युवक बैठे थे। मुनीम व उसके पिता ने भी उनसे पूछा कि वे क्यों बैठे हैं। उन्होंने कहा कि किसी का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान बारिश भी आ रही थी। इस दौरान दोनों ने दुकान में घुसकर दो बार पानी भी पिया। करीब ढाई बजे उसका भाई सुरेंद्र 4.10 लाख रुपये लेकर दुकान पर आया। उस समय भी ये दोनों युवक बैठे थे। उसका भाई रुपये अलमारी में रखकर वापस चला गया। उसका पिता ओमप्रकाश खाना खाने के लिए दूसरे कमरे में चला गया। इसके बाद वे दोनों युवक दुकान में घुसे और उन्होंने अरुण पर पिस्तौल तान दी बोले की रुपये निकाल कर दे। उसने मना किया तो बोले तुझे गोली मार देंगे। डर के कारण अरुण ने चाबी दे दी और वे 4.10 लाख रुपये लूटकर अपने तीसरे साथी के साथ प्लेटिना बाइक पर बैठकर फरार हो गए। वे तीनों दुकान के पीछे के रास्ते से भागे।
विज्ञापन

बिना चेहरा ढके दिया वारदात को अंजाम
तीनों बदमाशों को पुलिस का कोई डर नहीं था। उन्होंने चेहरा नहीं ढका हुआ था। दुकान नंबर 515 में लगे सीसीटीवी फुटेज में बाइक बिना नंबर की है और पीछे बैठे बदमाश के पास बैग भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
रैकी कर दिया वारदात को अंजाम
जिस तरह बदमाशों ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इससे यह साफ होता है कि इन बदमाशों को पहले से ही पता था कि किसी टाइम दुकान पर रुपये आएंगे। उन्होंने पहले से ही दुकान की रैकी की हुई थी। और दुकान के बाद बैठकर वे रुपये के आने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में युवकों को पहले ही इस बात की जानकारी थी कि दुकान में पैसे आने हैं।

अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान में घुसकर 4.10 लाख रुपये लूटने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर मामले की जांच की गई है। चार टीमों का गठन कर दिया है। नाकाबंदी करके बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही बदमाशों को काबू कर लिया जाएगा। - राजीव कुमार, डीएसपी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed