फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   loot

चाकू मारकर दुकानदार से रात को 80 हजार रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
loot
घोघड़ीपुर के पुल पर मंगलवार रात को स्कूटी सवार दुकानदार को नकाबपोश दो बदमाशों ने घेर लिया और चाकू मारकर उससे 80 हजार रुपये भी लूट लिए। हालांकि दुकानदार ने कुछ समय तक उन बदमाशों का विरोध किया लेकिन चाकू के कारण वह उनका सामना ज्यादा देर तक नहीं कर पाया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकानदार पंकज गुप्ता ने बताया कि एसबीएस स्कूल के समाने उसकी जय ज्वाला किराना स्टोर के नाम से दुकान है। मंगलवार रात को करीब दस बजे वह दुकान को बंद कर स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहा था तो घोघड़ीपुर के पुल पर दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया और उससे रुपये छीनने लगे। उसने उसका विरोध किया तो उन्होंने उसके हाथ पर चाकू मारा और गर्दन पर रख दिया। धक्का देकर वे उससे करीब 80 हजार रुपये लूटकर ले गए।
विज्ञापन

दुकान के बाहर कर रहे थे रैकी
दुकानदार ने बताया कि रात को करीब नौ बजे ये दोनों बदमाश उसकी दुकान के समीप घूम रहे थे। उस दौरान वह समझ नहीं सका भी ये उसकी रैकी कर रहे हैं।
सीसीटीवी कैमरों में साफ नजर नहीं आ रहे हैं बदमाश।
पंकज गुप्ता ने बताया कि पुलिस जब उसने पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस उसे सीसीटीवी कैमरे में कंट्रोल रूम में लेकर गये तो वहां बदमाशों के चेहर साफ नजर नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार पंकज गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
अजेब सिंह, जांच अधिकारी सदर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed