फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lok Adalat held in jail, eight prisoners released

Karnal News: जेल में लगी लोक अदालत, आठ कैदियों की रिहाई

Wed, 05 Nov 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 05 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lok Adalat held in jail, eight prisoners released
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला जेल में मंगलवार को जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में चोरी के छह मुकदमों का निपटान किया गया। आठ कैदियों की आवश्यक शर्तों के साथ रिहाई की गई।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन ने इन मामलों की सुनवाई की। जेल लोक अदालत में सीजेएम के समक्ष कुल छह ही मुकदमे रखे गए थे। सभी का निपटान मौके पर कर दिया गया। इन मामलों में 2020, 2021, 2022, 2023, 2024 में दर्ज हुए चोरी के मुकदमे शामिल थे। रिहा किए गए आठ मुलजिमों को सीजीएम ने शपथ दिलाई कि वह चोरी नहीं करेंगे और न ही चोरी करने वाले किसी व्यक्ति से दोस्ती करेंगें। इसके अलावा परिवार के लिए कमाने और बच्चों का पालन पोषण करने की शर्त लगाई गई। ताकि वह दोबारा इस तरह का कोई भी जुर्म ना करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed