{"_id":"61dc9da114642405fa4eef52","slug":"locks-hanging-on-the-offices-people-are-eating-bangs-karnal-news-knl956469126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तरों पर लटके रहते ताले, लोग खा रहे धक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तरों पर लटके रहते ताले, लोग खा रहे धक्के
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/निसिंग। उप तहसील कार्यालय निसिंग में पटवारियों के समय पर न पहुंचने के कारण लोग धक्के खाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकतर पटवारी 12 बजे से पहले कार्यालय का ताला तक नहीं खोलते। लोगों ने बताया कि गांव ब्रास, अमुपुर, निसिंग के पटवारी से वे ज्यादा परेशान हैं।
सुबह 10:15 बजे नायब तहसीलदार कार्यालय का दरवाजा बंद मिला जो कि जिला प्रशासन के साथ बैठक में थे। गांव गोंदर के पटवारी सीट पर मौजूद मिले। वहीं, पुरानी तहसील कार्यालय में बैठने वाले पटवारियों के कार्यालयों पर 11 बजे तक ताले लटके मिले और बाहर लोग उनका इंतजार करते रहे। 11:15 बजे ब्रास गांव के पटवारी ने आकर अपने कार्यालय के दरवाजे खोले। वहीं, अमुपुर गांव के पटवारी 11:30 बजे सीट पर पहुंचे। निसिंग के पटवारी 12 बजे भी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। लोगों ने बताया कि रोजाना यही हाल रहता है जिसका मुख्य कारण पटवारियों का एक ही जगह पर लंबा कार्यकाल है।
10 के स्टांप पेपर के वसूल रहे 15 रुपये
ग्रामीणों ने बताया कि उप तहसील कार्यालय में स्टांप पेेपर को लेकर भी अनियमितताएं हैं। 10 रुपये के स्टांप पेेपर के 15 रुपये वसूले जाते हैं जबकि स्टांप विक्रेता को सरकार की ओर से प्रति स्टांप पेपर कमीशन मिलता है।
विज्ञापन
दिहाड़ी छोड़कर दस्तावेजों को सत्यापित करवाने के लिए आया था पर पटवारी के कार्यालय पर ताला लगा है।
- संजू
किला नंबर लेना था लेकिन 11:30 बजे तक पटवारी ही नहीं आया। फोन करने पर उसका जवाब भी नहीं दिया जाता।
- संजीव
9:30 बजे से पटवारी कार्यालय के बाहर खड़ा हूं पर उनका अता-पता नहीं है। छोटे से बड़े काम को लेकर परेशान हो रहे हैं।
- रमेश कुमार
आठ किमी दूर गांव से आया हूं। इंतकाल से संबंधित काम था जिसको लेकर धक्के खा रहा हूं पर पटवारी कार्यालय में नहीं मिला।
- निर्मल सिंह
आय प्रमाण पत्र पर साइन करवाने थे लेकिन सुबह नौ बजे से पटवारी का इंतजार कर रहा हूं। दरवाजे पर ताला लटका है।
- गुलाब सिंह
निसिंग के पटवारी को लेकर काफी शिकायतें आ रही हैं। उन्हें और ब्रास, अमुपुर के पटवारी को चेतावनी दी जाएगी।
सतविंद्र, नायब तहसीलदार
नायब तहसीलदार को जांच के लिए कहा जाएगा। जनता के कार्य प्राथमिकता के साथ समय पर होने चाहिए। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी जाएगी।
गौरव कुमार, एसडीएम करनाल