{"_id":"645c00be93a73d3c3f073758","slug":"locket-and-cash-snatched-from-bike-riders-karnal-news-c-18-knl1031-117653-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बाइक सवारों से लॉकेट और नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बाइक सवारों से लॉकेट और नकदी छीनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-4 पुलिया के पास चार युवकों ने बाइक सवारों को रोककर बीड़ी मांगी। इसी बीच एक युवक ने ईंट उठाकर मारने की धमकी देकर एक युवक के गले से सोने का लोकेट व जेब से एक हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद चारों बदमाश भाग निकले। पीड़िताें ने सेक्टर-4 पुलिस चौकी में केस दर्ज कराया है।
मूलरूप से बिहार के जिला मोतीहारी के गांव मंहदा निवासी रूपेश महतो ने बताया कि वह घरौंडा अनाज मंडी में लेबर का काम करता है। मंगलवार को उसके गांव से चार और साथी करनाल पहुंचे। वह सभी मेरठ चौक पर उतर गए। उन्हें लेने उनका एक साथी बाइक से मेरठ चौक पहुंचा। यहां से चारों एक ऑटो में बैठ गए और वह दोनों बाइक से घरौंडा की तरफ चल पड़े। जब वह सेक्टर-4 की पुलिया पर पहुंचे तो पहले से खड़े चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। एक युवक ने उनसे बीड़ी मांगी। दूसरे युवक ने ईंट उठा ली और शोर मचाने पर मारने की धमकी दी। इसी दौरान अन्य युवकों ने उसके गले से धागा छीन लिया, जिसमें सोने की हनुमान जी की मूर्ति थी। वहीं उसके साथी की जेब से एक हजार रुपये भी छीन लिए। इसके बाद बदमाश भाग निकले।