फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   LNJP Hospitals has to be better

एलएनजेपी अस्पताल में ‘सुधार की गुंजाइश है...’

Fri, 06 Dec 2013 04:34 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Fri, 06 Dec 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
LNJP Hospitals has to be better
सुधार की गुंजाइश है...। यह कहना है राज्य मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आदित्य कौशिक का कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल के बारे में।
विज्ञापन


वीरवार को डॉ. कौशिक और उनकी टीम ने एलएनजेपी अस्पताल का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि डॉ. आदित्य कौशिक पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की ओर से लाइसेंस एवं गैर लाइसेंस नशामुक्ति केंद्रों की जांच के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं और वह समय-समय पर नशामुक्ति केंद्रों की जांच कर इसकी रिपोर्ट उच्च न्यायालय को सौंपते हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. एनके अरोड़ा के आदेशों के तहत किए गए इस आंतरिक निरीक्षण में अस्पताल की सफाई, आपातकालीन विभाग एवं अचानक अनेकों दुर्घटनाओं की स्थिति में आपातकालीन विभाग की तैयारी की समीक्षा की गई। इस दौरे के दौरान उनके साथ अस्पताल के एसएमओ डॉ. सुरेंद्र राणा, मेट्रन सिस्टर एवं कई कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


टीम ने इससे पहले पानीपत के भीम सिंह सच्चर अस्पताल व समालखा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया और उपरोक्त तीनों अस्पतालों के दौरे के दौरान उन्होंने पाया कि लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल कुरुक्षेत्र की तैयारी अन्य के मुकाबले में बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी ‘सुधार की गुंजाइश...’ है। डॉ. कौशिक के मुताबिक महानिदेशक के आदेशों के अनुसार किया गया आंतरिक निरीक्षण एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा था। टीम ने एलएनजेपी अस्पताल को ओवर ऑल ग्रेडिंग में 10 में से नौ अंक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed