{"_id":"5830a06b4f1c1b5636902031","slug":"lines-for-cash-agitaton-infront-of-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश के लिए लंबी लाइनें, बैंक के सामने प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश के लिए लंबी लाइनें, बैंक के सामने प्रदर्शन
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
Updated Sun, 20 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
कैश निकालने के लिए एटीएम के बाहर लगी लाइन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के फैसले के 11 दिन बीत जाने के बाद बैंकों और एटीएम के बाहर लगी लाइनें कम होने के नाम नहीं ले रही हैं। सरकार के जिस बैंक में खाता है उसी में पैसे बदलवाने या जमा करवाने के आदेश के बाद भी बैंकों में हर रोज की तरह उतनी ही भीड़ नजर आई। लाइनों में लगे लोगों ने पैसे बदलवाने आए बुजुर्गों को सम्मान भी दिया और उनकी सहायता की। जिलेभर में लोग हर रोज अपने अन्य जरूरी कामों को छोड़कर बैंकों के बाहर कतारों में लग जाते हैं। शनिवार को पैसा लेट पहुंचने के कारण लोगों में भारी मायूसी दिखाई दी।
विज्ञापन
लोगों को बैंकों में पैसा जमा करवाने की प्रक्रिया प्रतिदिन की तरह सुबह से ही चालू हो गई थी। शनिवार को जिले की 355 शाखाओं में लगभग 470 करोड़ रुपये जमा किए गए, लेकिन बैंकों में पैसा लेट आने के कारण लोगों को केवल 20 करोड़ के लगभग ही भुगतान किया गया।
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों के अनुसार सोमवार से बैंकों में हालात कुछ ठीक होने के आसार है। बैंकों की लाइनों में लगे कुछ लोग तो ऐसे हैं, जिनके पास अपनी शाम की रोटी के प्रबंध के लिए खुले पैसे नहीं हैं। ऐसे में अगर वह बैंकों की लाइनों में नहीं लगे तो शायद शाम को परिवार को रोटी भी न मिल पाए। वहीं अधिकतर जगह बैंकों में कैश खत्म हो जाने की समस्या प्रमुख रहती है।
विज्ञापन
इससे कई घंटों तक लाइनों में लगने वाले लोगों को मायूस होकर ही वापस लौटना पड़ता है। बैंकों की लाइनों में लगे लोग पीएम के इस फैसले को तो सही बता रहे हैं, लेकिन बैंकों की व्यवस्था सही न होना सभी की जुबान पर है। सुबह आठ बजे से पहले ही लोगों को बैंकों के खुलने से पहले ही बाहर कतारों में खड़ा देखा जाना आम हो गया है। पीएनबी बैंक की शाखा और एटीएम में कैश न होने के कारण लोगों में काफी रोष भी है।
कैशवैन आते ही एटीएम पर हो जाती है भीड़
शहर में जिस भी एटीएम पर कैशवैन पैसे डालने के लिए जाती है। लोगों का जमावड़ा उसी एटीएम पर लग जाता है। अधिकतर लोगों को तो यह पता भी होता है कि एटीएम कैशवैन किस बैंक के एटीएम में पैसा डालेगी। वहीं कैशवैन के साथ तैनान सुरक्षा कर्मियों से भी लोग उनके मोबाइल नंबर की मांग करने लगे हैं ताकि गार्ड से पूछकर उसी एटीएम में पहुंचा जा सके, जहां उन्होंने कैश डालना है।
बैंक के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन
प्रेमनगर स्थित पीएनबी के सामने शनिवार को गुस्साए उपभोक्ताओं ने पैसे न मिलने के कारण बैंक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोग करीब आधे घंटे तक नारेबाजी करते रहे। बाद में प्रबंधन के अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत किया। बैंक के बाहर लाइन में लगे अनूप कुमार, रानी देवी, सुल्तान सिंह, भागो देवी, हरीश मल्होत्रा सहित अन्य ने आरोप लगाया कि पिछले पांच दिन से वह लाइनों में लग रहे हैं, लेकिन कुछ देर बाद बैंक के अधिकारियों द्वारा कैश खत्म होने की घोषणा कर दी जाती है। लोगों का आरोप है कि शनिवार को बुजुर्गों को भी पैसा नहीं दिया गया।