{"_id":"630e78ee36e2980f3207fcfe","slug":"lineman-arrested-red-handed-taking-bribe-of-25-thousand-rupees-karnal-news-knl1195363186","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
विज्ञापन
Lineman arrested red handed taking bribe of 25 thousand rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने 95 हजार रुपये के बिजली बिल को समायोजित करने की एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिजली निगम के लाइनमैन को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी लाइनमैन सोनू बिजली निगम के सब डिवीजन के अराईपुरा कार्यालय में तैनात है।
ब्यूरो के निरीक्षक सचिन ने बताया कि उनके पास एक शिकायत आई थी। जिसमें बताया गया कि उन्होंने नया मकान खरीदा है। जिसमें पुराने मालिक का करीब 37 हजार रुपये बिल बकाया था। वहीं, पीड़ित के पिता के नाम पुराने मीटर पर भी 58 हजार रुपये का बिल बकाया था। उन दोनों मीटरों को बंद करवा पीड़ित को घर पर नया मीटर का कनेक्शन लेना था। जिसके लिए वे लाइनमैन सोनू से मिले थे। उसने दोनों बिलों को समायोजित करने के नाम पर पहले 62 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद दोनों की 25 हजार रुपये में बात तय हुई तो आरोपी ने फिर से पीड़ित से 62 हजार रुपये मांगने शुरू कर दिए। जिसके बाद पीड़ित ने विजिलेंस को शिकायत दी थी। इसके बाद टीम तैयार कर आरोपी को घर पर ही पैसे लेने के लिए बुलाया गया था। जहां पर आरोपी लाइनमैन सोनू को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी लाइनमैन को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
करनाल विजिलेंस ने ही करीब 15 दिन पहले 70 हजार रुपये के बिल को समायोजित करने के नाम पर 21 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लाइनमैन प्रवीन को रंगे हाथों पकड़ा था।