फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lime of lakhs imposed by fake registration on Meri Fasal Mera Byora Portal

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फर्जी पंजीकरण करा लगाया लाखों का चूना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
Lime of lakhs imposed by fake registration on Meri Fasal Mera Byora Portal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। असंध अनाज मंडी में एक आढ़ती के साथ मिलकर मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जमीन का फर्जी तरीके से पंजीकरण करा सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। डीएफएससी द्वारा भेजी शिकायत के बाद पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
असंध के मुनीश ने निरीक्षक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले को शिकायत दी। जिसमें कई लोगों पर मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर एक आढ़ती के साथ मिलकर दूसरों की जमीन को अपनी बता फर्जी पंजीकरण कराने का आरोप लगाया। जिसमें जमीन व पंजीकरण संबंधी साक्ष्य भी लगाए। इस पर खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक ने 25 फरवरी को जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक (डीएफएससी) को रिपोर्ट दी। डीएफएससी ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल का दुरुपयोग कर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाने के मामले की शिकायत को पुलिस महानिरीक्षक को भेज कार्रवाई के लिए लिखा।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप है कि चौचड़ा गांव निवासी निर्मला, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, राम प्रताप, सुभाष चंद, सुरेंद्र, राजिंद्र, नरेश कुमार, अमित कुमार, अजय, संजीव कुमार, आशीष व डेरा फतुवाला निवासी अंग्रेज सिंह ने असंध अनाज मंडी के आढ़ती के साथ मिलीभगत कर मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फर्जी तरीके से वह जमीन अपनी बताकर पंजीकरण कराया है, जिन जमीनों से इनका लेनादेना नहीं है। इन लोगों ने मिलकर बाहर से सस्ती जीरी लाकर सरकार को इसी फर्जी पंजीकरण के माध्यम से बेची है। जिससे सरकार को लाखों का चूना लगाया है। इसमें आरोपों से संबंधित साक्ष्य भी संलग्न किए गए। आरोपियों द्वारा पोर्टल पर दर्ज करवाई गई सभी जमीनों का विवरण एवं दस्तावेज भी संलग्न हैं। आईजी के आदेश पर असंध थाना पुलिस ने मुनीश की शिकायत पर 13 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed