फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Like the prices of petrol and gas cylinders, the government should increase the price of crops by double

पेट्रोल और गैस सिलिंडर के दामों की तरह सरकार दोगुना बढ़ाए फसलों का मूल्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Like the prices of petrol and gas cylinders, the government should increase the price of crops by double
करनाल। तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की घोषणा की है लेकिन किसान इससे नाखुश दिखे। उनका कहना है कि जिस रफ्तार से सरकार ने पेट्रोल, डीजल और गैससिलिंडर के दामों में दोगुना वृद्धि की है, तो उसी गति से फसलों के समर्थन मूल्य को दोगुना क्यों नहीं बढ़ा रही। नाराजगी जताते हुए कहा कि किसानों को सरकार के इस लॉलीपॉप की जरूरत नहीं। आरोप लगाया कि सरकार धान के सीजन में रबी की फसलों का मूल्य बढ़ाकर किसानों का मजाक उड़ा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि केंद्र सरकार ने रबी की फसल गेहूं में 40 रुपये, चना में 130, जौ में 35, मसूर व सरसों की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 400 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। दूसरी ओर आंदोलनकारी किसानों ने इन बढ़े हुए दामों पर खुशी नहीं जताई बल्कि कहा कि हर साल एमएसपी में बढ़ोतरी होती है, इसमें नया कुछ नहीं है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा फसलों के दामों में मामूली बढ़ोतरी की गई है, जो अन्नदाताओं का अपमान है। - भंवर सिंह, भाकियू मंडल अध्यक्ष सहारनपुर
फसलों के दाम बढ़ाने की बजाय सरकार हम किसानों की बात सुने जो 10 महीने से सड़कों पर है। - रतन मान, भाकियू प्रदेशाध्यक्ष
पेट्रोल-डीजल के दाम दोगुना बढ़ा दिए पर जब किसानों की बारी आई तो ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ कहावत चरितार्थ की। - दिलावर सिंह, डबकौली
फसल के दामों में की गई बढ़ोतरी में कुछ भी नया नहीं है। ये दाम तो हर साल बढ़ाए जाते हैं। -सतबीर मंडाण, गढ़ी बीरबल
सरकार को इतने विरोध के बीच एमएसपी सूझ रही है, उधर किसानों को भविष्य की चिंता सता रही है। -नेकी राम, भाकियू प्रभारी कुरुक्षेत्र
गेहूं में महज 40 रुपये की बढ़ोतरी कर सरकार ने किसानों के प्रति अपनी मंशा जाहिर कर दी है। -रामनाथ, श्यामगढ़
गैस सिलिंडर के दाम लगातार आमजन की जेब से दूर हो रहे हैं। उसको ध्यान में रख बढ़ोतरी करे। - सुखजिंद्र सिंह, जलमाना
धान के सीजन में सरकार को धान के मूल्य बढ़ाने चाहिए न की रबी की फसलों के। - अरुण, नरवाना
सरकार एमएसपी बढ़ाने की बजाय किसानों की मांगे माने जिसके लिए किसान घर छोड़ कर बैठा है। - कृष्ण, करनाल
सरकार किसानों का ध्यान बांटना चाहती है लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होगी। - श्याम सिंह, घोघड़ीपुर
किसान हजारों एकड़ में धान की फसल लगाए बैठा है और सरकार रबी की फसल पर ध्यान लगाए है। - बलजीत राठी, पानीपत
ऐसी सरकार जिंदगी में नहीं देखी जो किसान कौम को नजरअंदाज कर रही है। - जीत, जाटा वाला हरियाणा-पंजाब बार्डर
सरकार किसानों की आय दोगुना करने के दावे करती है लेकिन एमएसपी को देखकर लगता नहीं ऐसा होगा। - राकेश, जाटा वाला हरियाणा-पंजाब बार्डर
सरकार महंगाई की तर्ज पर फसलों के दाम दोगुना बढ़ाए तभी किसानों से किए वादे पूरे हो सकते हैं। - चन्नू राम, जाटा वाला हरियाणा-पंजाब बार्डर
एमएसपी के हाल
फसल पहले अब
गेहूं 1975 2015
जौ 1600 1635
चना 5100 5230
मसूर 5100 5500
सरसों 4650 5050
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed