फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Light Drizzle the increased cold

हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, दुबक गए लोग

Sun, 22 Dec 2013 12:06 AM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Sun, 22 Dec 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
Light Drizzle the increased cold
कैथल में शनिवार का दिन इस सर्दी का अब तक सबसे ठंडा दिन रहा। कई दिनों तक छाए रहे कोहरे के बाद शनिवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में ठंडक बढ़ गई।
विज्ञापन


शनिवार को तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। वहीं अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस तक रहा। दिन में भी मौसम के काफी ठंडा होने के कारण लोग घरों में दुबके हुए नजर आए। तापमान में लगातार गिरावट के कारण गर्म कपड़ों और खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ गई।
विज्ञापन


शनिवार सुबह दस बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शाम तक ठंडक इतनी बढ़ गई कि शनिवार का दिन इस सर्दी में अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की फसल के लिए वरदान
ठंड का यह मौसम गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगा। इस समय लगातार कोहरा छाए रहने के साथ-साथ हल्की बूंदाबांदी गेहूं के लिए अमृत का काम करेंगी। गेहूं का पौधा उचित फुटाव कर सकेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा ने कहा कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक साबित होगा।


इस मौसम में गेहूं के  पौधे को उचित खुराक मिल सकेगी। किसानों का इससे काफी फायदा होगा। राजौंद में भी शनिवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी ने मौसम में ठंडक के एहसास को ओर बढ़ा दिया। पिछले कई दिनाें से कोहरे के प्रकोप के चलते लोगाें की दिनचर्या पहले ही प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed