फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Life becomes cold due to cold, record of 12 years broken

Karnal News: ठंड से ठिठुरी जिंदगी, टूटा 12 सालों का रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Life becomes cold due to cold, record of 12 years broken
- 09 डिग्री अधिकतम तापमान
विज्ञापन

- 2.8 डिग्री न्यूनतम तापमान
- 25 मीटर से कम रही दृष्यता
- बाजार व यातायात पर भी पड़ा ठंड का प्रभाव, अभी दो दिन और छाएगा कोहरा,
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। एक दशक में 23 जनवरी की रात और 12 सालों में दिन सबसे ठंडा रहा। जिससे दिन में भी लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। ठंड का प्रभाव बाजारों व यातायात पर भी पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी दो-तीन दिन और कोहरा व धुंध की स्थिति बनी रह सकती है। ऐसा काफी समय के बाद हुआ, जब करीब एक महीने में केवल आठ दिन थोड़ी देर के लिए धूप निकली।
सोमवार को दोपहर बाद कुछ समय सूर्य की किरणें धरती तक पहुंची, लेकिन शीतलहर के प्रभाव से उनका असर कम ही दिखा। कुछ समय धूप निकलने का परिणाम ये रहा कि 23 जनवरी लगते ही यानी 22 जनवरी की मध्यरात्रि के बाद से ही घना कोहरा छा गया। मंगलवार की सुबह घने कोहरे से ढकी रही। जिसकी दृष्यता 25 मीटर से भी कम रही। जिसके कारण लंबी दूरी के वाहनों को रुकना पड़ा। वाहन चालकों ने फॉगलाइट होने के बावजूद वाहनों को ढाबे आदि रोड के किनारे खड़े करके विश्राम किया, क्योंकि दृष्यता कम होने की वजह से वाहन चलाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोहरा दिनभर छाया रहा हालांकि दोपहर बाद दृश्यता में सुधार जरूर हुआ। जिससे यातायात सामान्य हुआ, लेकिन लोगों की आवाजाही बेहद कम रहने के कारण अधिकतर यात्री वाहन खाली दिखे। हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान कृष्ण लाल तनेजा ने बताया कि कड़ाके की सर्दी से बाजारों में कारोबार में 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग शहर नहीं आ पा रहे हैं। शहर में भी आवश्यक खरीदारी के लिए ही लोग बाजारों में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर निकलेगी धूप
केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान में 23 जनवरी का अधिकतम तापमान करीब डेढ़ दशक में सबसे कम 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन पिछले 10 सालों में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस सबसे कम रहा। वर्ष 2013 में जरूर न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था, लेकिन इस दिन अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि 23 जनवरी 2024 का अधिकतम तापमान भी 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो रिकॉर्ड गिरावट है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी दो दिन और कोहरा व धुंध छा सकती है, हालांकि बीच-बीच में सूर्य की किरणें भी धरती तक पहुंचने की संभावना है। बुधवार को भी कड़ाके की सर्दी रहने की संभावना है।

12 सालों में 23 जनवरी को कब कितना रहा तापमान

वर्ष अधिकतम न्यूनतम

2012 15.0 3.5

2013 19.0 1.9

2014 17.7 9.0

2015 14.0 9.8

2016 14.0 3.0

2017 22.0 7.0

2018 23.0 8.5

2019 14.4 5.5

2020 17.0 6.2

2021 16.1 9.0

2022 12.6 10.7

2023 9.0 2.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed