फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Libraries will be built in those panchayats which have funds

Karnal News: जिन पंचायतों के पास फंड है, वहा बनेगी लाइब्रेरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Libraries will be built in those panchayats which have funds
सबसे पहले पंजोंखरा में बनेगी, पंजोखरा गांव में रात्रि ठहराव पर पहुंचे उपायुक्त उत्तम सिंह और एसपी गंगाराम पूनिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर सोमवार की शाम को उपायुक्त उत्तम सिंह और पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया रात्रि ठहराव के लिए इंद्री के गांव पंजोखरा पहुंचे। यहां उन्होंने दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं, उनका समाधान भी किया। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों के पास फंड उपलब्ध है, वहां शीघ्र लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। इसके लिए जिले का एक यूनिफाइड मॉडल तैयार कराया जा रहा है। जिसके तहत पहली लाइब्रेरी पंजोखरा गांव में बनाई जाएगी।
अधिकारियों को गांव पहुंचने पर सरपंच दीपक कुमार ने स्वागत किया। इसके बाद यहां खुला दरबार लगाकर बारी-बारी से लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि गांव के स्कूल को अपग्रेड भी कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह गांव को नशे से दूर रखें। नशा मुक्त गांव होगा तो युवा आगे बढ़ेंगे। यहां पहुंचे कुछ युवाओं ने गांव में जिम बनाने की मांग रखी। तो डीसी ने बीडीपीओ को जल्द से जल्द फिजिबिलिटी चेक करके कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात्रि ठहराव लोगों की समस्याओं को उनके द्वार पर जाकर सुनने व उनके प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम है। ग्रामीणों ने सडक़ के निर्माण, गलियों के निर्माण, प्राइमरी स्कूल, गलियों में जलभराव की समस्या रखी। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा गांव में खेल स्टेडियम,जिम व हेल्थ सेंटर बनाने की मांग रखी। इस मौके डीएसपी सतीश गौतम, डीडीपीओ संजय टांक, डीईओ सुदेश ठकराल,नायब तहसीलदार गौरव,बीडीपीओ गुरमलख सिंह, थाना प्रभारी विपिन कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन



ये रही मुख्य मांगें

साहब एक कमरा है, जो बारिश में टपकता है...
गांव पंजोखरा की करीब 80 वर्षीय पनमेश्वरी देवी ने उपायुक्त से मांग की कि उसके पास एक कमरा है वह भी बारिश में टपकता है इसलिए उसे मकान बनाने के लिए ग्रांट दिलवाई जाए। जिस पर उपायुक्त ने बीडीपीओ को तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पंजोखरा से रामपुरा जाने वाली सडक पर पानी की निकासी के लिए पुलिया बनवाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि सडक पर पुलिया नहीं होने से सड़क के एक ओर बरसात के पानी से फसल डूबी है, पंजोखरा गांव के ग्रामीणों ने मांग की कि गांव की नालियों के पाइप चोक हो गए हैं जिस कारण गलियों में पानी भरा रहता है, जोहड़ में पानी की निकासी करवाई जाए, रामगढ़ के महेंद्र पाल तोमर, विकास, प्रवीण व अजीत आदि ने गांव की गऊ चरान की भूमि व गरीब लोगों को दिए गए 100- 100 गज के प्लाट कब्जा मुक्त करवाए जाएं आदि मांगे आई। जिनका उपायुक्त ने हल करवाने का आश्वासन दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed