फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Let us celebrate Shivratri in true sense: Sister Prabha Mishra

हम सच्चे अर्थों में शिवरात्रि मनाएं : बहन प्रभा मिश्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Let us celebrate Shivratri in true sense: Sister Prabha Mishra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर सात की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें माउंट आबू से पहुंचीं बहन प्रभा मिश्रा ने कहा कि हमें दुआएं तब मिलती हैं जब हम निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सच्चे अर्थों में शिवरात्रि मनाएं। सिर्फ एक रात्रि जागरण नहीं, परंतु जागृति है आत्म जागृति। जब तक हम स्वयं को नहीं जानेंगे तब तक परमात्मा को नहीं जान पाएंगे।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनें मेडीटेशन के माध्यम से जन-जन का कल्याण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी धरती पवित्र है। यह राजा कर्ण की धरती है। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नु ने कहा कि परमात्मा शिव कल्याणकारी हैं। वह निराकार हैं। वह अपने ज्योति रूप के साथ किसी में प्रवेश करते हैं। उन्हें हम शिव बाबा कहते हैं। हरियाणा वेलफेयर सोसाइटी स्पीकिंग एंड हियरिंग की चेयरमैन मेघा भंडारी ने कहा कि पॉजीटिव एटीट्यूड हमारी जिंदगी में कामयाबी का साधन होता है। मौके पर आर्ट एंड कल्चर विंग की नेशनल को-आर्डिनेटर राजयोगिनी प्रेम दीदी ने कहा कि परमात्मा शिव त्रिमूर्ति हैं, त्रिलोकीनाथ, त्रिकालदर्शी हैं। परमात्मा शिव सर्वोच्च, सर्वशक्तिमान, सर्वोदय, सर्वमान्य हैं। वह जन्म मरण पाप पुण्य कर्म फल, दुख सुख के चक्र से न्यारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed