फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Let's go to Shiva's door

चलो भोले के द्वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 02:16 AM IST
विज्ञापन
Let's go to Shiva's door
करनाल। जैसे ही आप प्रेम नगर चौक पर पहुंचेंगे तो आपकी नजर एक सुंदर मंदिर पर पड़ेगी। इसके मेन गेट के ऊपर भगवान भोले बाबा का विशाल स्वरूप स्थापित है जो देखते ही बनता है। इसके मेन गेट के ऊपर भगवान भोले बाबा का विशाल स्वरूप स्थापित है जो देखते ही बनता है। सेवा सदन शिव मंदिर के प्रधान अशोक मुंजाल बताते है कि मंदिर की स्थापना करीब 40 वर्ष पहले हुई थी। 1982 में स्थापित हुए मंदिर में भगवान शिव की पिंडी और शिव परिवार का भव्य मंदिर बनाया गया। इसके अलावा राम दरबार, माता वैष्णो देवी और राधा कृष्ण की मूर्तियां स्थापित की गई। मंदिर के ऊपर करीब 40 फीट ऊंचे गुंबद और लहरा रही लाल ध्वजा हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। मंदिर में भव्य सत्संग भवन है। श्रद्धालु मंदिर में हर रोज पूजा अर्चना करते है।
विज्ञापन

फोटो नंबर 3
श्रद्धालु फकीर चंद बताते है कि सेवा सदन मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था सबसे ज्यादा है। मंदिर में हर त्योहार पर श्रद्धालु बड़ी संख्या आते है। शिवरात्रि और महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के रुकने के विशेष इंतजाम किए जाते हैं।
विज्ञापन

सेवा सदन शिव मंदिर के उप प्रधान सुरेंद्र अग्घी बताते है कि 23 फरवरी बुधवार से सेवा सदन शिव मंदिर में स्वामी गीतानंद महाराज की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा जो 27 फरवरी रविवार तक चलेगा। दिव्य शिवपुराण कथा वृंदावन से आए स्वामी रामेश्वर दास शास्त्री करेंगे। 28 फरवरी को 12 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें सैकड़ाें महिलाएं सिर पर कलश लेकर और हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए कांवड़िए भी शामिल होगे। एक मार्च को सुबह हवन के साथ भोले बाबा का जलाभिषेक किया जाएगा और उसके बाद दोपहर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालु श्यामा देवी बताते है कि न्यू प्रेम नगर के शिव मंदिर में आना अच्छा लगता है। जहां घंटों बैठकर शिव की आराधना कर लेती हूं। मंदिर के मेन गेट पर स्थापित बाबा भोले नाथ हर आने जाने वाले को आशीर्वाद देते है।

श्रद्धालु रानी शर्मा का कहना है कि वो हर त्योहार पर शिव मंदिर में आती है जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव की पूजा करते है। यहां का शिवालय देखते ही बनता है जहां मंदिर परिसर के खुले माहौल में पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed