फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Legislators tasted the pudding made by the students

Karnal News: विधायकों ने चखा विद्यार्थियों के बनाए हलवे का स्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Legislators tasted the pudding made by the students
मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निरीक्षण के बाद विधायक दल ने राजकीय आईटीआई का दौरा किया। इस दौरान विधायकों के दल ने संस्थान की फूड प्रोडक्शन एंड कैटरिंग ट्रेड के विद्यार्थियों द्वारा बनाए मूंग दाल के हलवे का भी स्वाद चखा। इससे पहले विधायक दल ने कॉन्फ्रेंस हाल में पीपीटी के माध्यम से जिले की सभी आईटीआई की कार्यप्रणाली जानी।
विज्ञापन

करीब 20 मिनट की हाल में हुई बैठक के बाद जब दल जाने लगा तो प्रिंसिपल धर्मेंद्र सिंह और ग्रुप इंस्ट्रक्टर जसविंद्र संधू के अनुरोध पर फूड प्रोडक्शन एंड कैटरिंग ट्रेड के विभाग में सभी विधायक गए। यहां विभाग के विद्यार्थियों द्वारा बनाए मूंग हलवे का स्वाद सभी ने लिया। इससे पहले अध्यक्ष सीमा त्रिखा ने रसोई लैब में जाकर कड़ाई में बने हलवे को देखा, जिसे देखते ही उन्होंने कहा कि अच्छा बना है और स्वाद भी अच्छा होगा। इसके बाद विद्यार्थियों से बातचीत करके हलवा बनाने की विधि और समस्याएं आदि पूछी। वहीं बैठक में आईटीआई के छात्रों की ज्यादा से ज्यादा प्लेसमेंट दिलने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed