{"_id":"6206b368d48f0a0af1776e7f","slug":"legal-advisor-of-sugar-mill-dies-in-road-accident-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: शुगर मिल के कानूनी सलाहकार की सड़क हादसे में मौत, दोस्त की शादी में गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: शुगर मिल के कानूनी सलाहकार की सड़क हादसे में मौत, दोस्त की शादी में गया था
Sat, 12 Feb 2022 12:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:35 AM IST
सार
मृतक रमन दोस्त की शादी में गया था। गलत दिशा से आ रही कार ने टक्कर मार दी तो टक्कर लगने के बाद रमन की कार बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
करनाल में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन व मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल में शुगर मिल के कानूनी सलाहकार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक रमन दोस्त की शादी में गया था। घर लौटते समय मेरठ रोड पर उनकी कार को गलत दिशा से आ रही अन्य कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनकी कार डिवाइडर पर बिजली के खंभे से टकरा गई। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में नई अनाज मंडी के कमीशन एजेंट प्रवीण ने बताया कि सेक्टर-5 निवासी उसका छोटा भाई रमन (40) शुगर मिल में कानूनी सलाहकार था। गुरुवार शाम रमन अपने किसी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए शुगर मिल में गया था। वे भी उसी शादी में थे। रात करीब 11 बजे वे और रमन अलग-अलग गाड़ी से अपने घर के लिए निकले।
विज्ञापन
जब उनका भाई एमआईटीसी कार्यालय के पास पहुंचा तो सामने से गलत दिशा में आ रही कार ने भाई की कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रमन की कार डिवाइडर पर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। आरोपी कार चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों की मदद से रमन को कार से बाहर निकाला तो उसके सिर और कान में चोट आने के कारण खून बह रहा था। शुगर मिल के कर्मचारी मोहित संधू की मदद से उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने रमन को मृत घोषित कर दिया।
दो बच्चों का पिता था रमन, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
शुगर मिल के कानूनी सलाहकार रमन दो बच्चों के पिता थे। एक 14 साल की बेटी और एक आठ साल का बेटा है। रमन की मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।