फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lecturer and lab technicians death of car collision

कार की टक्कर से लेक्चरर और लैब टेक्नीशियन की मौत

Sat, 16 Nov 2013 11:58 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Sat, 16 Nov 2013 11:58 PM IST
विज्ञापन
Lecturer and lab technicians death of car collision
कैथ्ाल के गांव खनौदा व सोलूमाजरा के बीच एक कार और दो बाइक में हुई भिड़ंत में एचसीटीएम कॉलेज के एक लेक्चरर और एक लैब टेक्नीशियन की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य लेक्चरर और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां से एक की हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुर्घटना सुबह साढ़े नौ बजे हुई। जब ढांड की ओर से कैथल एचसीटीएम कॉलेज जा रहे बाइक सवार दो लेक्चरर और एक लैब टेक्नीशियन सहित एक अन्य बाइक पर सवार एक युवक की सामने से आ रही कार के साथ भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार सड़क किनारे गड्ढों में बाइक पर ही पलट गई।
विज्ञापन


इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने पीजीआई ले जाते हुए दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ढांड एसएचओ रमेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि ढांड निवासी विशाल, जसबीर व सचिन एक बाइक पर और दूसरी बाइक  पर गांव ड्योड कारसा जिला करनाल निवासी अनिल भी कैथल की तरफ जा रहा था कि यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई रामफल ने बताया कि एचसीटीएम कॉलेज के लैब टेक्नीशियन अनिल की मौके पर ही मौत हो गई थी और गंभीर रूप से घायल इसी कॉलेज के लेक्चरर विशाल और सचिन और डयोड कारसा निवासी जसबीर को कैथल सिविल अस्पताल करवाया गया, जहां से विशाल और सचिन को पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन विशाल ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।


एएसआई रामफल ने बताया कि पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर हादसे के बाद अस्पताल में परिजनों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed