फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Learn better and put it into practice: Pradeep Gaur

बेहतर सीखकर अपने आचरण में उतारें : प्रदीप गौड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Learn better and put it into practice: Pradeep Gaur
- बहलोलपुर के पाराशर तीर्थ में श्रीमद्धभागवत कथा आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुंडला। बहलोलपुर गांव के पाराशर तीर्थ और नंदीशाला में श्रीमद्धभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रवचन करते हुए प्रदीप गौड़ ने बताया कि हमें जिस किसी से भी जितना सीखने को मिले, सीखना चाहिए और उसे अपने आचरण में उतारने का प्रयत्न भी करना चाहिए। जिस प्रकार आदिगुरु दत्तात्रेय ने 24 गुरु बनाने पर कुछ न कुछ शुभ संदेश जीवन में प्राप्त किए। जिसमें उन्होंने सूर्य, पृथ्वी, पिंगला, वायु, मृग, समुद्र, पतंगा, हाथी, आकाश, जल, मधुमक्खी, मछली, बालक, कुरर पक्षी, कबूतर, अग्नि, चंद्रमा, कुमारी कन्या, सर्प, तीर बनाने वाला, मकडी़, भृंगी, अजगर और भौंरा आदि अपने 24 गुरु बनाए।

भगवान श्रीकृष्ण के स्वधाम गमन एवं अंत में राजा परीक्षित के मोक्ष प्राप्ति का भी रसपान कराया। उन्होंने कहा कि जब से भगवान श्रीकृष्ण अपनी लीला समाप्त कर गोलोक धाम गए, तभी से कलियुग का वास पृथ्वी पर हो गया। तक्षक नाग ने गंगा किनारे बैठे राजा परीक्षित को आकर डंसा तो उनका शरीर जलकर भस्म हो गया। इसके बाद उन्होंने सात दिन श्रीमद्धभागवत कथा सुनकर मोक्ष को प्राप्त किया। इस अवसर पर राजकुमार गोयल, कैलाश गोयल, राजकुमार भार्गव, सुशील सिंगला, अजय गोयल, अंकुश सिंगला, अशोक जिंदल, वेदप्रकाश गोयल, रामकुमार वर्मा, चंचल राणा, महिपाल राणा, सेठपाल राणा, सिया राम, जोगी राम जुंडला और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed