{"_id":"67197b9d850e1600ba0004e4","slug":"larvae-found-in-anti-larva-activities-were-destroyed-karnal-news-c-18-knl1008-505496-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एंटी लार्वा गतिविधियों में मिला लार्वा करवाया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एंटी लार्वा गतिविधियों में मिला लार्वा करवाया नष्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरावड़ी की एसएमओ डॉ. कैलाश गर्ग की अध्यक्षता में एंटी लार्वा एक्टिविटी की गई। इसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ताओं ने शहर में टीमें बनाकर लोगों के घर-घर जाकर डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की। जिसके घर में लार्वा मिलने पर नोटिस थमाया गया। वहीं पर साथ ही लार्वा को नष्ट करवाया गया।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता संजय कुमार ने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में अंडे देता है और घर के अंदर रखे कूलर, फ्रिज की वेस्ट पानी की ट्रे, घर की छत पर पड़े खाली बर्तन, मटके, टायर इत्यादि में भरे पानी में पैदा होता है। इन सब की जिम्मेदारी हम सब घर वालों की है। सब को इस बारे जागरूक किया गया और सभी कॉलोनियों में प्रतिदिन आशा कार्यकर्ता द्वारा डेंगू के प्रति यह कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा नगर पालिका द्वारा शहर में फॉगिंग की गई। तरावड़ी शहर में अन्य सभी वार्डों में फॉगिंग करवाई जाएगी।