फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Land rates may increase from April 1

Karnal News: एक अप्रैल से बढ़ सकते हैं जमीन के रेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Land rates may increase from April 1
जिला प्रशासन ने नए प्रस्तावित कलेक्टर रेट ऑनलाइन जारी किए, 26 मार्च तक लिखित रूप में मांगे सुझाव और आपत्तियां
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जमीन खरीदनी है तो जल्दी कीजिए, क्योंकि एक अप्रैल से नए कलेक्टर रेट लागू हो सकते हैं। कहीं कहीं जमीनों के दामों में इजाफा भी हो सकता है। इसके निर्धारण के लिए उपायुक्त उत्तम सिंह ने जिले की सभी तहसील/उप-तहसील के प्रस्तावित कलेक्टर रेट वर्ष 2025-26 (01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026) का निर्धारण करने के लिए लोगों से आपत्ति व सुझाव मांगे हैं।

वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब सिर्फ 10 दिन शेष हैं, एक अप्रैल से जिलेभर में नए कलेक्टर रेट लागू करने की तैयारी है। जिसका प्रकाशन कर दिया गया है। इसे आम लोगों के देखने के लिए 21 मार्च को जिला करनाल के पोर्टल https://karnal.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। इसमें शहर से लेकर गांव तक, खासकर जो हाईवे व मुख्य मार्गों के किनारे हैं, इन भाव में इजाफा किया गया है। ये प्रस्तावित कलेक्टर रेट एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च-2026 तक मान्य होंगे। हालांकि ये अभी अंतिम प्रकाशन नहीं है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने इसमें आम लोगों के सुझाव व आपत्तियां मांगी हैं। उपायुक्त ने बताया कि प्रस्तावित कलेक्टर रेट को लेकर 26 मार्च 2025 तक अपने आपत्ति / सुझाव लिखित रूप में पत्र के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय तथा संबंधित तहसील / उप-तहसील कार्यालय में भेज सकते हैं। 26 मार्च 2025 के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति/सुझाव पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त सभी आपत्ति/सुझाव का निपटान 27 मार्च 2025 को निर्धारण कमेटी द्वारा कर दिया जाएगा। इसके बाद जिले में नए कलेक्टर रेट एक अप्रैल से लागू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed