फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Land prices may increase, objections sought on collector rate

Karnal News: बढ़ सकते हैं जमीन के भाव, कलेक्टर रेट पर मांगी आपत्तियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Land prices may increase, objections sought on collector rate
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले की जमीन का कलेक्टर रेट एक बार फिर बढ़ सकता है, हालांकि इसके लिए उपायुक्त अनीश यादव ने जिले की सभी तहसील व उप तहसीलों के प्रस्तावित कलेक्टर रेट वर्ष 2024 (एक जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024) का निर्धारण करने के लिए आम नागरिकों से आपत्तियां व सुझाव मांगे हैं।
जमीन के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में बाजार भाव को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से भी हर साल कलेक्टर रेट को पुनरीक्षित किया जाता है। इसके बाद सुझावों व आपत्तियां मांगी जाती हैं, जिनके निस्तारण के बाद कलेक्टर रेट तय कर दिया जाता है। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि 25 नवंबर से आम नागरिक (करनाल) के पोर्टल http://karnal.gov.in पर उपलब्ध प्रस्तावित कलेक्टर रेट पर सात दिसंबर 2023 तक अपने आपत्ति/ सुझाव ईमेल के माध्यम से dckrl@hry.nic.in एवं लिखित रूप में पत्र के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय, संबंधित तहसील व उप तहसील कार्यालय में भेज सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सात दिसंबर 2023 के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति या सुझाव पर विचार नहीं किया जाएगा और प्राप्त सभी आपत्ति या सुझाव का निपटान 17 दिसंबर तक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed