{"_id":"67e46fbbf1e0c8116107fb86","slug":"lalit-won-the-gold-medal-in-obstacle-training-karnal-news-c-246-1-sknl1018-135128-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ऑब्सटेकल ट्रेनिंग में ललित ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ऑब्सटेकल ट्रेनिंग में ललित ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। दो दिवसीय ऑब्सटेकल ट्रेनिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की बदौलत डीएवी कॉलेज के एनसीसी कैडेट ने जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ ही स्वर्ण पदक जीतने की सफलता प्राप्त की है। एनसीसी प्रभारी डॉ. अनुपम खन्ना ने बताया कि एनसीसी की 14 हरियाणा बटालियन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिला के 16 कॉलेजों ने भाग लिया था।
इस प्रतियोगिता में स्ट्रेट बैलेंस, क्लियर जंप, गेट वोल्ट, ज़िगजैग बैलेंस, हाइ वॉल, डबल डिच आदि मिला के 10 स्तर पार करने थे। जिसे कैडेट ललित ने बिना किसी गलती के केवल 25 सेकंड में ही सफलतापूर्वक पार कर लिया। डॉ़ खन्ना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कॉलेज की एनसीसी यूनिट से 15 कैडेट्स ने हिस्सा लिया था।घ् जिसमें 10 लड़के एवं पांच लड़कियां थी।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. तेजवीर सिंह ने ललित की इस सफलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। यह सफलता न केवल एक कैडेट के लिए बल्कि पूरी यूनिट के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ललित का उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य कैडेट्स के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने भविष्य में भी सभी कैडेट्स को इसी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने और नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया।