फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lakhs were cheated by pretending to do business

Karnal News: व्यापार का झांसा देकर लाखों ठगे

Sat, 12 Oct 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 12 Oct 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Lakhs were cheated by pretending to do business
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। घोड़ों का व्यापार करने का झांसा देकर संगरूर पंजाब के चार लोगों ने चंदन के पौधों की नर्सरी के मालिक से 10.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। घरौंडा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चौरा गांव घरौंडा निवासी पारस सलूजा ने शिकायत में बताया कि वह गांव में ही चंदन के पेड़ों की नर्सरी तैयार करता है। उसके पास 12 सितंबर की शाम विक्की व गुरविंद्र निवासी पंजाब नर्सरी खरीदने के लिए आए थे और उन्होंने उससे कहा कि उन्होंने 25 एकड़ कृषि भूमि में चंदन के पौधे लगाने है और यह भी बताया कि उनका घोड़ो का व्यापार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर उसे भी घोड़ों का व्यापार करना है तो बता देना। दोनों उसे बड़ी-बड़ी बातें बताकर विश्वास में ले लिया। इसके बाद अगले दिन 13 सितंबर को वह घोड़े देखने के लिए इनके बताएं पते बिगरवाल संगरूर पंजाब गया। वहां पर विक्की व एक अन्य बलबीर ने उसे आठ सफेद घोड़ी, एक घोड़ा व घोड़ी का एक बच्चा दिखाया। पीड़ित ने बताया कि उसने दिखाए घोड़ों का 14.50 लाख रुपये में सौदा तय किया। उसने उसी दिन 2.50 लाख रुपये नकद व 90 हजार रुपये ऑनलाइन कर दिए। आरोपियों ने उसे 14 सितंबर को फोन पर कहा कि बकाया पेमेंट भी खातों में ट्रांसफर कर दो। इस परउसने 6.85 लाख रुपये जितेंद्र के बैंक खाते में भेज दिए। उन्होंने फिर कहा कि उसने उसे कम रुपये भेजे है आप और रुपये भेज दो तो उसने अपनी पत्नी की खाते से 35 हजार रुपये डाल दिए। पीड़ित ने बताया कि 10.60 लाख रुपये देने के बाद आरोपियोें ने बताया कि उन्होंने एक ब्राउन रंग का घोड़ा गाड़ी में लोड करके भेज दिया। जब उसने उनको कहा कि बाकी के घोड़े क्यों नहीं भेजे तो उन्होंने कहा कि सारी राशि 14.50 लाख रुपये भेज दो तो वे बाकी के घोड़े भी भेज देंगे। इसके बाद आरोपियोें अपना मोबाइल बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed