फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lakhs of rupees grabbed on the pretext of doubling it

दो गुना करने के बहाने हड़पे लाखों रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees grabbed on the pretext of doubling it
करनाल। फर्जी कंपनी बनाकर छह साल में रकम दो गुना करने का लालच देकर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-13 निवासी संजय कुमार ने बताया कि करीब पांच साल पहले उसकी आरोपियों से मुलाकात हुई थी। आरोपी मलूक सिंह सीएमडी, गुरप्रीत सिंह निदेशक, हरप्रीत सिंह निदेशक, भूपेन्द्र कौर निदेशक, मनदीप कौर निदेशक, सौरभ महाजन निदेशक, डॉ. शिव चरण कालिया शाखा प्रबंधक ने बताया था कि उन्होंने कई कंपनियां बनाई हैं। अगर उनकी कंपनी में पैसा निवेश किया तो छह साल में जमा पूंजी का दोगुना मिलेगी। आरोपियों ने उसके द्वारा निवेश किए गए 14 लाख 51 हजार 650 रुपये जोकि दोगुना करने के बाद 24 लाख रुपये बनते हैं, नहीं लौटाए। जांच करने पर पता चला कि वे कंपनियां फर्जी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed