फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lakhs of rupees cheated in the name of doubling Rs.

रुपये दोगुने करने के नाम पर लाखों रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees cheated in the name of doubling Rs.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रुपये दोगुने करने के नाम पर पंजाब के मोहाली निवासी एक व्यक्ति से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपियों के पास नकली नोट बनाने की डाई थी, जिसके जरिये वह नकली नोट बनाते थे। पुलिस ने उसकी शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंजाब के एसएएस नगर (मोहाली) के भाखरपुर गांव निवासी भलिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि यमुनानगर निवासी विनीत ग्रोवर व उसके दोस्त अजय कुमार ने उसे सीएचडी सिटी करनाल के यशविंद्र से यह कहकर मिलवाया कि वह पैसे दोगुने कर देता है। उसने 8 अगस्त 2020 को उसे सीएचडी सिटी बुलाया। नकली नोट बनाने की मशीन व नोटों की डाई भी दिखाई । 100 व 500 रुपये के नकली नोट बनाकर दिखाए। उन लोगों ने पहले एक लाख रुपये टोकन मनी के तौर पर दिए। कहां चलेंगे, वह जगह बताने को भी कहा। दोबारा बुलाया और नकली नोट की किट देने के नाम पर उससे 9 लाख रुपये लिए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने नोट बनाने की डाई से 50 से 60 हजार के नकली नोट तैयार किए, फिर जान बूझकर नीचे गिराकर डाई तोड़ दी। उसे दोबारा एक अक्तूबर 2020 साहा (अंबाला) में बुलाया। दोबारा डाई लाकर रुपये तैयार कर देने के लिए पांच लाख रुपये फिर ले लिए। आरोपियों ने उसे डाई से 15 के 45 लाख बनाकर देने को कहा। इसी समय वहां एक गाड़ी पर पुलिस की वर्दी पहने चार लोग वहां आए और अपने ही साथी यशविंद्र को थप्पड़ मारते हुए गाड़ी में बैठाकर ले गए। शक होने पर उसने गाड़ी का पीछा किया तो देखा कि यशविंद्र को रास्ते में दूसरी गाड़ी में बैठाकर रवाना कर दिया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उससे आरोपियों ने कुल मिलाकर 15 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद से रुपये वापस मांग रहा है लेकिन आरोपी बहाने बना रहे हैं। पुलिस ने शिकायत पर पांच आरोपियों यशविन्द्र सिंह उर्फ टिंकू , बलजीत सिंह, लाड़ी, विनीत ग्रोवर व अजय के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed