Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lack of female doctors in the hospital

Karnal News: अस्पताल में महिला चिकित्सकों की कमी

Sat, 11 Oct 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 11 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Lack of female doctors in the hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सिविल लाइन स्थित उप जिला नागरिक अस्पताल में महिला चिकित्सकों की संख्या कम होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। विभाग ने अस्पताल में डेपुटेशन पर लगाई गई दो महिला चिकित्सकों को वापस छछरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने के आदेश दिए हैं। ऐसे में अस्पताल में गायनी सहित दो ही महिला चिकित्सक रह जाएगी।

जानकारी के अनुसार सौ बेड के अस्पताल में हर माह औसत 400 से 500 डिलीवरी केस होते हैं। सबसे अधिक भीड़ यहां गायनी की ओपीडी में ही रहती है। हालांकि यमुनानगर में जिला नागरिक अस्पताल 200 बेड हो चुका है, जहां लेबर रूम सहित अन्य सुविधाएं भी हैं। इसके बाद भी गर्भवती महिलाएं इलाज के लिए जगाधरी के उप जिला नागरिक अस्पताल को प्राथमिकता देती हैं। डिलीवरी के अलावा अन्य महिला रोगों की जांच व इलाज के लिए भी काफी संख्या में महिलाएं यहां पहुंच रही हैं। ऐसे में यहां गायनी सहित अन्य महिला रोग विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग है, पर इसके विपरीत संख्या घट रही है। अस्पताल में एक गायनी डॉ. गीतांजलि है। इनके साथ ही तीन महिला चिकित्सक यहां पर तैनात की गई थीं। इनमें दो चिकित्सकों को छछरौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से अस्पताल में डेपूटेशन पर लगाई गई थीं। इन दो महिला चिकित्सकों के छछरौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वापसी के आदेश आ गए हैं। ऐसे में अस्पताल में गायनी सहित दो ही महिला चिकित्सक रह जाएंगी। ऐसे में परेशानी बढ़नी तय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed