फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   lack of buses, how to travel, the path of yamunanagar became difficult

बसों की कमी, कैसे करें सफर, मुश्किल हुई यमुनानगर की डगर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
lack of buses, how to travel, the path of yamunanagar became difficult
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलड़ी बाईपास स्थित नए बस अड्डे से करनाल-यमुनानगर मार्ग के लिए बसों की कमी यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। यमुनानगर के काउंटर पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। जो भी बस आती है वह एकाएक भर जाती है। इस कारण महिलाओं व छात्राओं के लिए ज्यादा परेशानी हो रही है।
दोपहर बाद विद्यार्थियों की शिक्षण संस्थानों से छुट्टी के बाद से देर शाम तक इस काउंटर पर भारी भीड़ रहती है। यात्रियों की राज्य सरकार से मांग है कि इस मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

नए बस अड्डे पर प्रदेश के सभी डिपो की बसों का ठहराव सुनिश्चित है। इस सप्ताह में यहां पहुंचने वाली कुल बसों की संख्या में भी कुछ कमी आई है। 12 दिसंबर को 495, 13 को 462, 14 दिसंबर को 450 व 15 दिसंबर को 491 बसों का ठहराव हुआ। जबकि 15 दिन पहले तक बसों की संख्या 530 तक थी। यमुनानगर मार्ग के लिए अब आधे या एक घंटे बाद बस मिल रही है। जबकि यात्रियों की मांग है कि हर 20 मिनट में बस मिलनी चाहिए। उधर नीलोखेड़ी में हाईवे पर बस न रुकने के विरोध में वीरवार को छात्रों ने प्रदर्शन कर सर्विस रोड पर करीब 15 मिनट तक जाम लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आश्वासन देकर छात्रों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार दोपहर एक घंटे तक बस का इंतजार करते रहे। यदि कोई बस आती है तो उसमें भीड़ के कारण सवार होना मुश्किल हो जाता है रोडवेज के बेड़े में बसों की कमी है।
कृष्णा
काफी देर इंतजार के बाद जो भी बस आती है उसमें सीट नहीं मिलती। महिलाओं का बस में चढ़ना चुनौतीपूर्ण काम है। हादसे का डर बना रहता है। बसों की संख्या बढ़ाई जाए।

माया देवी
दिल्ली से यमुनानगर जाना है लेकिन काफी समय करनाल में व्यर्थ हो गया। समय पर बस मिलती तो वापसी की भी सोचते। जो भी बस आती है यात्री उस पर टूट पड़ते हैं।
रानी देवी
इस मार्ग पर यमुनानगर डिपो की करीब 22 बसें व करनाल डिपो की करीब 15 बसें चलती हैं। इसके अलावा एक बस पलवल डिपो, एक नूंह, एक फरीदाबाद व एक दिल्ली डिपो की है। पूरा प्रयास किया जाता है ताकि किसी यात्री को परेशानी न हो। रात के 12 बजे तक यमुनानगर के लिए बस मिलती है।
निशान सिंह, बस अड्डा प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed