{"_id":"6448413a1c854fae9300a5ab","slug":"laborer-found-dead-in-sack-had-internal-injury-in-his-head-karnal-news-c-18-knl1031-101998-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बोरे में मृत मिले मजदूर के सिर में थी अंदरूनी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बोरे में मृत मिले मजदूर के सिर में थी अंदरूनी चोट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अनाज मंडी में मजदूर की हत्या करने वाले आरोपियों का सुराग नहीं मिल सका है मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया है कि मजदूर के सिर में चोट लगी है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह चोट कैसे लगी। अब बिसरा रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा। पुलिस मृतक के साथियों को हिरासत में लेकर सुराग जुटाने के प्रयास कर रही है।
गौरतलब है कि अनाज मंडी में बिहार के रहने वाले संतोष का रविवार रात को आढ़त में बोरे के अंदर शव मिला था। लोगों ने बोरे के अंदर शव को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मजदूर के सिर में अंदरूनी चोट लगी है, मगर यह चोट कैसे लगी। इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मजदूर मिर्गी का मरीज था। वह शराब भी पीता था। कही ऐसे में मिर्गी के कारण गिरने से चोट तो नहीं लगी। या फिर किसी ने चोट मारी है। या फिर वजह कुछ और है। बिसरा जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा। इस एंगल पर अभी पुलिस काम कर रही है। उधर, पुलिस ने मृतक मजदूर के साथियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
सिटी थाना प्रभारी कमलदीप राणा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मजदूर के सिर में अंदरूनी चोट लगी है, मगर अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।