फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   L-shaped and seven-seater sofas are in highest demand.

Karnal News: एल के आकार और सात सीटर सोफा की मांग सबसे अधिक

Tue, 04 Nov 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 04 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
L-shaped and seven-seater sofas are in highest demand.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शादी के सीजन की शुरुआत होते ही लोगों ने नए घरों की साज-सज्जा शुरू कर दी है, जिसके लिए फर्नीचर खरीदारी तेज हो गई है। ऐसे में कम जगह घेरने वाले फर्नीचर ग्राहकों की पहली पसंद बन रहे हैं। सोफा सेट की मांग पहले के मुकाबले बढ़ रही है, जिसमें एल के आकार और सात सीटर सोफा ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। साथ ही, फेब्रिक गद्दी वाले डबल बेड सबसे अधिक खरीदे जा रहे हैं।
बाजार में हर बजट के फर्नीचर आ रहे हैं, जिनमें नए डिजाइन व माॅर्डन लुक वाले ग्राहकों की पसंद बन रहे हैं। दुकानदार हरमीत ने बताया कि इस सीजन में डबल बेड में फेब्रिक गद्दी के स्टाइल की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है। इनकी कीमत बाजार में 15 हजार से 40 हजार रुपये तक है। पहले जहां तीन-एक सोफा सेट का चलन था, वहीं अब तीन-दो सेट का प्रचलन हो रहा है। ग्राहक एल के आकार के सोफा सेट खरीदने में काफी रुचि दिखा रहे हैं, जिसकी कीमत 16 हजार से 50 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन


-मार्बल पोलिश और पोलीस्टर पोलिश बेड सबसे महंगे
फर्नीचर व्यापारी लक्ष्य ने बताया कि शादी के लिए ग्राहक सबसे अधिक बेड और सोफा सेट खरीद रहे हैं। बाजार में 25 हजार से एक लाख तक की कीमत के बेड उपलब्ध है। इनमें सबसे महंगे मार्बल पोलिश बेड जो 65 हजार से शुरू, एक्रोलिक पोलिश बेड जो 45 से 80 हजार और पोलीस्टर पोलिश बेड जो 70 हजार से डेढ़ लाख तक के है। इस सीजन में मार्बल और मेटल के बने डाइनिंग टेबल चलन में है, जो 50 हजार से दो लाख रुपये तक के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सफेद, क्रीम और ब्राउन रंग के फर्नीचर भा रहे
दुकानदार रमेश ने बताया कि बेटियों की शादी के लिए लोग फर्नीचर की खरीदारी कर रहे हैं। वह घर में उपयोग होने वाले सभी जरूरी फर्नीचर जैसे डबल बेड, सोफा सेट, डाइनिंग टेबल और अलमारी ऑर्डर पर बनवा रहे हैं। वहीं ग्राहक सोफा सेट में हल्के व गहरे दोनों प्रकार के रंगों को पसंद कर रहे हैं। सबसे अधिक सफेद, ऑफ वाइट, क्रीम और ब्राउन रंग चलन में है। वे अपने घरों की दीवारों के रंग को देखकर ही रंगों का चयन करते हैं।


इनसैट
-आंतरिक थीम के हिसाब से फर्नीचर रहे खरीद
फर्नीचर व्यापारी संदीप चोपड़ा ने बताया कि ग्राहक अपने घर की आंतरिक थीम के हिसाब से फर्नीचर चुन रहे हैं। अगर दीवारें लाइट टोन में हैं तो वे उसी के अनुरूप सॉफ्ट कलर वाले फर्नीचर लेते हैं। खासतौर पर बेड और सोफा के फैब्रिक में पेस्टल कलर की मांग काफी बढ़ रही है। इसके अलावा ग्राहक टिकाऊ और दिखने में आकर्षक सामान ही खरीदते हैं। लकड़ी के साथ-साथ अब स्टील और ग्लास टॉप फर्नीचर की भी मांग अधिक है।

फर्नीचर प्रकार लकड़ी के प्रकार औसतन कीमत रुपयों में
डबल बेड बोर्ड और टीक से बना 45000 - 1,50,000
सोफा (5 और 7 सीटर) डेक की लकड़ी और स्लीपवेल फोर्स से बना 50,000- 80,000
डाइनिंग टेबल (6 कुर्सी) मार्बल और मेटल से बना 40,000-100,000
अलमारी बोर्ड, सागवान और टीक से बनी 20,000- 45,000
ड्रेसिंग टेबल शीशम और पाइन वुड और टीक 10,000-50,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed