Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   KVA DAV College team first in Shabad singing

Karnal News: शबद गायन में केवीए डीएवी कालेज की टीम प्रथम

Sun, 23 Nov 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 23 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
KVA DAV College team first in Shabad singing
गुरु नानक खालसा कालेज में आयोजित कार्यक्रम में शब्द गायन प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। गुरु नानक खालसा काॅलेज के स्थापना दिवस समारोह की शनिवार को शुरुआत हुई। चारदिवसीय समारोह के पहले दिन इंटर काॅलेज शबद गायन प्रतियोगिता हुई। केवीए डीएवी काॅलेज की टीम ने पहला, गुरु नानक खालसा काॅलेज करनाल ने दूसरा और गुरु नानक महिला कॉलेज यमुनानगर ने तीसरा पुरस्कार जीता।
विजेता टीम को नकद पुरस्कार और मेडल के साथ सरदार उजागर सिंह पसरीचा मैमोरियल रनिंग ट्रॉफी दी गई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के प्रो. डाॅ. तरूण जोशी, कुलवंत सिंह और गुरु तेग बहादुर स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सुरजीत कौर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। दस्तार सजौणा प्रतियोगिता में अंशप्रीत सिंह ने पहला, हर्षदीप सिंह ने दूसरा और अरमानजोत सिंह ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। हरतरण सिंह विर्क, खुशवंत सिंह और मनदीप सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच संचालन डाॅ. जतिंद्र पाल सिंह ने किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट डाॅ. वीरेंद्र पाल रहे। काॅलेज प्रबंधन समिति के प्रधान कंवरजीत सिंह प्रिंस ने बताया कि महज दो कमरों से शुरू होकर कॉलेज बड़ा मुकाम हासिल कर चुका है। प्राचार्य डाॅ. चूहड़ सिंह सभी मेहमानों का स्वागत किया। वित्त सचिव हरसुखजीत सिंह मान, पूर्व प्राचार्य डाॅ. एसके गोयल, डाॅ. देवी भूषण, डाॅ. कृष्ण अरोड़ा, डाॅ. अंजु चौधरी, डाॅ. बीर सिंह, डाॅ. प्रवीण कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed