फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kurukshetra Utsav Gita Jayanti status of curves over time

समय के साथ घटता गया गीता जयंती कुरुक्षेत्र उत्सव का रुतबा

Sat, 07 Dec 2013 12:32 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sat, 07 Dec 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra Utsav Gita Jayanti status of curves over time
प्रचार और केंद्र कीवीवीआईपी हस्तियों की शिरकत केमामले गीता जयंती कुरुक्षेत्र उत्सव फीका रहेगा। इस बार भी यूपीए सरकार के किसी भी मंत्री ने इस उत्सव में आने की हरी झंडी नहीं दी।
विज्ञापन


हालांकि एनडीए सरकार में गीता जयंती कुरुक्षेत्र उत्सव के दौरान देश के केंद्रीय मंत्रियों से लेकर उप राष्ट्रपति और उपप्रधानमंत्री तक शामिल हुए, लेकिन 2004 से लेकर 2011 तक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या उप राष्ट्रपति और उपप्रधानमंत्री तो दूर किसी केंद्रीय मंत्री तक ने इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं की, जबकि यूपीए वन में पड़ोसी जिले की सांसद कुमारी सैलजा केंद्र में सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री के पद पर रह चुकी हैं।
विज्ञापन


ये हालात तब है, जब गीता के संदेश और कुरुक्षेत्र को विश्व मानचित्र पर लाने के दावे लगातार गीता जयंती पर किए जा रहे हैं। बावजूद इसके केंद्र सरकार इस कार्यक्रम से दूरी बनाकर गीता जयंती कुरुक्षेत्र उत्सव के महत्व को घटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय संगठनों और गणमान्य लोगों का कहना है कि जिस गीता जयंती कुरुक्षेत्र उत्सव को छोटे से कार्यक्रम से राष्ट्रीय उत्सव तक बनाने की मुहिम एनडीए सरकार में चली थी, वह मुहिम ठंडी पड़ चुकी है।

यही कारण है कि आज गीता जयंती कुरुक्षेत्र उत्सव का प्रचार भी सीमित दायरे में सिमट कर रह गया। अंदाजा इस बात लगाया जा सकता है कि आयोजकों ने गीता जयंती उत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी और प्रचार के लिए होर्डिंग बोर्ड लगवाए वे सिर्फ धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में ही विभिन्न स्थानों पर लगाए जा रहे हैं।  

चंडीगढ़ की एक कंपनी के कर्मचारियों के मुताबिक उन्हें सिर्फ कुरुक्षेत्र में ही 60 बोर्ड लगाने का ठेका मिला था, जो आज से लगाना शुरू किया गया है।

इन कर्मचारियों के मुताबिक यह बोर्ड कुरुक्षेत्र जिला के अन्य किसी कसबे में नहीं लगेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले गीता जयंती के कार्यक्रम कुरुक्षेत्र के अलावा पिहोवा और अमीन के अलावा अन्य कई जगहों पर आयोजित किए जाते रहे हैं, वहीं अब प्रचार तक के लिए इन जगहों पर साइन बोर्ड तक नहीं लगे।


प्रचार के होर्डिंग राज्य के सभी जिलों में नहीं सीईओ
गीता जयंती के आयोजक एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के एग्जीक्यूटिव आफिसर सतबीर सिंह कुंडू के मुताबिक प्रचार का जिम्मा चंडीगढ़ डीपीआर को दिया गया है। प्रचार सामग्री कहां लगेगी उन्होंने तय किया है। हालांकि कुंडू ने भी यह स्पष्ट किया कि हरियाणा के सभी जिलों में प्रचार के लिए होर्डिंग नहीं लगाए जा रहे, जबकि कुछ चुनिंदा जगहों पर होर्डिंग जरूर लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed